हादसों का गुरुवार : मराठवाड़ा में 5 की मौत, विदर्भ में 2 ने गंवाई जान

हादसों का गुरुवार : मराठवाड़ा में 5 की मौत, विदर्भ में 2 ने गंवाई जान

Tejinder Singh
Update: 2019-10-10 16:00 GMT
हादसों का गुरुवार : मराठवाड़ा में 5 की मौत, विदर्भ में 2 ने गंवाई जान

डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद। पुणे-नाशिक राजमार्ग पर संगमनेर के पास करहे घाट में ट्रक और कार की जाेरदार भिड़ंत होने से तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गुरुवार तड़के घाट पर कार को एक ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी। इससे कार सवार गणेश दराड़े (29), श्रीकांत आव्हाड़ (28) और चंद्रपुर तहसील निवासी अजय श्रीधर पेदाम (27) की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही यातायात शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक पीवाई कादरी, पुलिस हवलदार रफीक पठान और तहसील पुलिस इंस्पेक्टर सुनील पाटील घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना के बाद पुणे-नाशिक राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई थी।

 

पुलिस पोस्ट में घुसा ट्रक, दो ने गंवाई जान

उधर उस्मानाबाद जिले में नवरात्र व विधानसभा चुनाव के मौके पर अस्थायी पुलिस चेक पोस्ट में अचानक तेज रफ्तार कंटेनर घुसने से पुलिस नाईक दीपक नाईकवाड़ी और होमगार्ड संतोष जोशी की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य होमगार्ड वसंत गाड़े गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना येरमाला सड़क पर येडशी पुल के पास गुुरुवार तड़के घटी। औरंगाबाद से उस्मानाबाद की ओर जा रहा तेज रफ्तार कंटेनर अचानक चालक का नियंत्रण छूटने से बैरिकेट्स तोड़ते हुए पुलिस तंबू में जा घुसा। इससे तंबू में मौजूद नाईकवाड़ी व जोशी ने कंटेनर के नीचे आने से घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गाड़े गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका सोलापुर के अस्पताल में उपचार जारी है। कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags:    

Similar News