पुलिस गश्त के दौरान सेंधमार पकड़ाया, डिजिटल लॉकर सहित माल बरामद

पुलिस गश्त के दौरान सेंधमार पकड़ाया, डिजिटल लॉकर सहित माल बरामद

Anita Peddulwar
Update: 2020-01-14 09:01 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक कुख्यात सेंधमार को पुलिस ने गश्त के दौरान धर-दबोचा। आरोपी का नाम निखिल नीलकंठ ठाकरे (27) शेषनगर निवासी है। आरोपी से पुलिस ने एक डिजिटल लॉकर व नकदी सहित करीब 3 लाख 62 हजार रुपए का माल जब्त किया है। अपराध शाखा पुलिस विभाग की यूनिट 1 ने  गश्त के दौरान कार्रवाई की। यूनिट 1 के अधिकारी- कर्मचारी बजाजनगर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उन्हें संदिग्ध स्थिति में आरोपी निखिल ठाकरे नजर आया। उसे रोकने की कोशिश की तो भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर उसे धर-दबोचा।

आरोपी से गोदरेज कंपनी का डिजिटल लाकर जब्त किया गया है। यह लॉकर उसने बजाजनगर क्षेत्र के मकान से चुराया था। आरोपी से नगदी 3,41,300 रुपए, घटना के लिए उपयोग की गई स्कूटीपेप वाहन, मोबाइल फोन, जैकेट जब्त किया है। आरोपी को बजाजनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यूनिट 1 के पुलिस निरीक्षक मुख्तार शेख, सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश पवार, हवलदार शत्रुघ्न कडू, प्रकाश वानखेडे, नरेश सहारे, किशोर महंत, विनोद मेश्राम, पुलिस नायब रवींद्र बारई, अरुण चादने, आशीष देवरे, आशीष  ठाकरे व अन्य ने कार्रवाई में सहयोग किया।

वाहन चोर लगा पुलिस के हाथ
एक शातिर वाहन चोर को पुलिस ने धरदबोचा। आरोपी का नाम महेन गजभिये (26) शांतिनगर निवासी है। आरोपी से दो वाहन चोरी के मामले उजागर किए गए। करीब 26 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है। जितेश गुप्ता  शांतिनगर निवासी का गत दिनों दोपहिया वाहन क्रमांक एम एच 31 ए.आर. 8757 घर के सामने से चोरी हो गया था। शांतिनगर थाने में वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने खोजबीन शुरू की। शांतिनगर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि महेन नामक युवक ने वाहन चोरी किया है। 

पुलिस उसकी तलाश में शांतिनगर घाट चौक पर पहुंची। वह एक पानठेले पर खडा था। पुलिस ने उसका नाम लेकर अावाज लगाई, तो वह भागने लगा। पुलिस दस्ते ने उसकाे पीछा कर धरदबोचा।  पुलिसिया पूछताछ में उसने अपना नाम महेन व्यंकट गजभिये  शांतिनगर निवासी बताया। आरोपी ने वाहन चोरी की बात कबूल की। पुलिस को शांतिनगर क्षेत्र से दोपहिया वाहन क्रमांक एम एच 31 ए.आर. 8757 और  पांचपावली परिसर से दोपहिया वाहन क्रमांक एम एच 31 डी.यू. 5130 को चुराने की बात बताई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Tags:    

Similar News