मध्यप्रदेश से तड़ीपार आरोपी नागपुर की लॉज में रहकर करता था चोरियां, देखिए लाइव

मध्यप्रदेश से तड़ीपार आरोपी नागपुर की लॉज में रहकर करता था चोरियां, देखिए लाइव

Tejinder Singh
Update: 2019-05-31 16:45 GMT
मध्यप्रदेश से तड़ीपार आरोपी नागपुर की लॉज में रहकर करता था चोरियां, देखिए लाइव

डिजिटल डेस्क,नागपुर। मध्यप्रदेश के सिवनी से तडीपार आरोपी अजय उर्फ अज्जू शिवदयाल यादव (34) सिवनी निवासी को नागपुर की शांतिनगर थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में धरदबोचा। यह आरोपी नागपुर के एक लॉज में करीब दो महीने से रह रहा था। इस आरोपी से पुलिस ने नकदी , साेने- चांदी के गहने सहित करीब सवा चार लाख रुपए का माल बरामद किया है। अज्जू हर रोज तडके करीब 3 से 5 बजे के दरमियान लॉज से बाहर निकल जाता था। दिन के समय वह बंद मकान की तलाश करता था। उसके बाद वहां चोरी कर वापस लॉज में आ जाता था। यह कम उम्र से ही अपराधी बन गया था। अज्जू की चोरी का माल ठिकाने लगाने में उसका परिवार भी साथ देता था। इस आरोपी पर 36 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें सेंधमारी के करीब 20 मामले शामिल हैं। नागपुर में करीब 7 चोरियां कर चुका है। यह आरोपी घटना को कैसे अंजाम दिया करता था। इसका पुलिस ने चोरी करते हुए लाइव वीडियो भी देखा है।

इस आरोपी ने शांतिनगर क्षेत्र के डा राजेश जैन के घर में चोरी की वारदात करने की बात कबूल की है। उसने डा जैन के घर से 2.23 लाख रुपए माल चुराया है। उसने चोरी के माल से महंगा मोबाइल फोन भी खरीद लिया था। उसी पर सवार होकर चोरियां करने जाता था। सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद इस आरोपी को धरदबोचने में शांतिनगर पुलिस सफल हो पाई। यह जानकारी शुक्रवार को तहसील थाना परिसर में आयोजित पत्र परिषद में शांतिनगर के वरिष्ठ के बी उइके ने दी। उन्होंने बताया कि गत डेढ माह में शांतिनगर थानांतर्गत चोरी की 4- 5 बडी वारदातें हुई थी। इस आरोपी से चोरी के चार बडे मामले उजागर कर लिए गए हैं। इस आरोपी पर सिवनी में चोरी, सेंधमारी, बलात्कार, जुआ , हथियार प्रतिबंधक कानून के अंतर्गत 36 अपराध दर्ज हैं। इस आरोपी की खासियत यह है कि वह दिन में बंद मकान की तलाश करने के बाद तडके चोरी करने जाता था और एक बार जो मकान देख लेता था उसका पता नहीं भूल पाता था। इस आरोपी को थाना सिटी कोतवाली जिला सिवनी (म.प्र) से तडीपार किया गया है। यह नागपुर में आ गया था। यहां पर यह दो महीने पहले आया। करीब 15 दिनों तक शहर के बारे में जानकारी हासिल किया।

उसके बाद मेयो अस्पताल चौक के पास सम्राट लाॅज में कमरा लिया। नागपुर में उदर निर्वाह करने के लिए चोरी करने लगा। आखिरकार अंतरराज्यीय शातिर अपराधी अज्जू यादव पुलिस के हाथ लग गया। इसकी धरपकड में एक पुलिस अधिकारी घनश्याम तिवारी का पैर भी फ्रैक्चर हो गया है। क्षेत्र के उपायुक्त राहुल माकणीकर , एसीपी वालचंद मुंढे के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। शांतिनगर थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के ़बी ़उईके के नेतृत्व में सहायक पुलिस उपनिरीक्षक धनश्याम तिवारी,नायब पुलिस सिपाही अश्विन बोरकर, प्रकाश पखान , सिपाही वसीम देसाई, विवेक कावडकर ने आरोपी अज्जू की धरपकड में अहम भूमिका निभाई। 

Tags:    

Similar News