कलेक्टर की मनमानी के खिलाफ भाजपा विधायक कलेक्टर बंगला के सामने दिया धरना

मुलाकात न होने पर थे नाराज कलेक्टर की मनमानी के खिलाफ भाजपा विधायक कलेक्टर बंगला के सामने दिया धरना

Bhaskar Hindi
Update: 2021-11-09 17:19 GMT


डिजिटल डेस्क छतरपुर। जिले की चंदला विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक अपनी ही सरकार में कलेक्टर से मुलाकात नहीं कर पा रहे हैं। वे मंगलवार को शाम करीब 4.00 बजे कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां वे करीब दो घंटे तक वेटिंग रूम में बैठे रहे, कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने उनसे मुलाकात नहीं की और वे कलेक्ट्रेट से बंगला के लिए निकल आए। इस पर विधायक राजेश प्रजापति कलेक्टर बंगला पहुंचे। यहां कलेक्टर बंगला के स्टाफ ने बताया कि साहब बंगले में नहीं हैं। इस पर भाजपा विधायक राजेश प्रजापति बौखला गये। वे कलेक्टर बंगला के बाहर धरना पर बैठ गए। विधायक प्रजापति का आरोप है कि कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह बंगला में ही हैं और वे कर्मचारियों से झूठ बुलवा रहे हैं।

 

Tags:    

Similar News