50 उड़ाने हुई प्रभावित : वायुसेना का विमान मुंबई हवाई अड्डे के मुख्य रनवे से था फिसला

50 उड़ाने हुई प्रभावित : वायुसेना का विमान मुंबई हवाई अड्डे के मुख्य रनवे से था फिसला

Tejinder Singh
Update: 2019-05-08 16:02 GMT
50 उड़ाने हुई प्रभावित : वायुसेना का विमान मुंबई हवाई अड्डे के मुख्य रनवे से था फिसला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय वायुसेना का एक विमान मुंबई हवाई अड्डे से उड़ान भरने के दौरान मुख्य रनवे से आगे निकल गया। जिसके कारण 50 उड़ाने प्रभावित रहीं। आपको बतादें यह हादसा मंगलवार देर रात हुआ था। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन इस हादसे के बाद 50 उड़ाने प्रभावित हुईं इसके अलावा उड़ानों में करीब आधे घंटे की देरी भी हुई। भारतीय वायु सेना का विमान एएन 32 मुंबई हवाई अड्डे से रात साढ़े ग्यारह बजे के बाद बैंगलुरू के येलाहानाका एयरफोर्स स्टेशन के लिए उड़ान भरने जा रहा था। लेकिन तकनीकी खराबी के चलते विमान उड़ान नहीं भर पाया और रनवे को पार कर गया। गनीमत ये रही कि विमान सही समय पर रुक गया और सामने की सुरक्षा दीवार से नहीं टकराया। हादसे के बाद मुख्य रनवे बंद कर दिया गया। विमानों की आवाजाही के लिए दूसरे रनवे का इस्तेमाल किया जाने लगा। हादसे के बाद 50 उड़ानों के समय में बदलाव करना पड़ा। उड़ानों में देरी के चलते कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं वायुसेना ने आधिकारिक बयान में रात 11 बजकर 39 मिनट पर विमान के रनवे से बाहर निकलने और उसमें सवार सभी लोगों के सुरक्षित होने की जानकारी दी है। परीक्षण और विमान हटाने के बाद बुधवार शाम 4 बजकर 50 मिनट पर रनवे विमानों के परिचालन के लिए खोल दिया गया।  

 

Tags:    

Similar News