घने कोहरे की चादर से हिलस्टेशन जैसा दिखा अकोला

मौसम में ठंडक घने कोहरे की चादर से हिलस्टेशन जैसा दिखा अकोला

Tejinder Singh
Update: 2022-01-17 08:29 GMT
घने कोहरे की चादर से हिलस्टेशन जैसा दिखा अकोला

डिजिटल डेस्क, अकोला। शहर तथा जिला हमेशा ही तेज धूप तथा अधिकतम तापमान के नए रिकार्ड के लिए पहचाना जाता रहा है। ठंड के मौसम में ठंड के गिने-चुने दिन रहते है, लेकिन ग्रीष्मकाल में हर दिन तापमान 44 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार करने बेकरार रहता है। ऐसे मौसम की आदत होनेवाले अकोलावासियों को शनिवार को हिलस्टेशन का अनुभव करने मिला। सुबह के समय हर परिसर घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। ठंड भी बढ़ी, जिससे अकोलावासियों ने अलग मौसम का एहसास किया। 

न्यूनतम तापमान 14.1 डिसे
अकोला में दो दिनों में हुई हल्की बेमौसम बारिश तथा घने बादलों की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आई है। शनिवार की सुबह अकोला न्यूनतम तापमान 14.1 डिसे दर्ज किया गया, जो शुक्रवार को 18.4 डिसे था। एक ही दिन में लगभग 4.3 डिसे तक तापमान लुढ़क गया है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की सुबह हुई बारिश की वजह से दोपहर का तापमान अधिक बढ़ नहीं पाया था। अधिकतम तापमान 20.9 डिसे तक सीमित रहा।

अधिकतम तापमान 26.4 डिसे
आम तौर पर ठंड के मौसम में भी अकोला का अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही रहता है, लेकिन शुक्रवार को पहली बार तापमान 20.9 डिसे पर पहुंचा। दूसरे दिन शनिवार को 5.5 डिसे की वृध्दि के साथ अधिकतम तापमान 26.4 डिसे पर पहुंचा।
 

 

Tags:    

Similar News