अलीराजपुर: यातायात माह के तहत जागरूकता अभियान के लिए नुक्कड नाटक का प्रदर्शन किया

अलीराजपुर: यातायात माह के तहत जागरूकता अभियान के लिए नुक्कड नाटक का प्रदर्शन किया

Aditya Upadhyaya
Update: 2021-02-09 10:03 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क,अलीराजपुर। कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता के दिशा निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय भागवानी के मार्गदर्शन में जिले में 32वें यातायात माह का आयोजन किया जा रहा है। यातायात माह के तहत जन जागरूकता हेतु नुकक्ड नाटक के प्रदर्शन के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। नुक्कड नाटक दल द्वारा आमजन को जागरूक करने के लिए बस स्टैंड पर आमजन को यातायात नियमों एवं यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षात्मक उपायों के बारे में बताया गया तथा आमजन से आह्वान किया गया कि वे यातायात नियमों का पालन करें। जिला परिवहन अधिकारी श्री आरके यादव ने बताया कि यातायात जागरूकता के लिए वाहन चालकों को चार पहिया वाहन संचालन के दौरान सीट बेल्ट, दोपहिया वाहन संचालन के दौरान हेलमेंट का उपयोग अनिवार्य रूप से किये जाने के संबंध में जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही वाहन संचालन के दौरान मोबाइल का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी जा रही है। जिले मंे चार पहिया एवं दो पहिया वाहन संचालकों को आवश्यक जानकारी देते हुए जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही सावधानी और सुरक्षित तरीकें से वाहन संचालन संबंधित जानकारी दी जा रही है। इसके लिए समझाइश और नुक्कड नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Similar News