गृहमंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में उठी अलग विदर्भ की मांग, युवकों ने फेंके पर्चे

गृहमंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में उठी अलग विदर्भ की मांग, युवकों ने फेंके पर्चे

Tejinder Singh
Update: 2019-01-20 12:08 GMT
गृहमंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में उठी अलग विदर्भ की मांग, युवकों ने फेंके पर्चे

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में अलग विदर्भ की मांग उठी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने विदर्भ की मांग कर पर्चे फेंके, हालांकि वहां मौजूद पुलिस ने युवकों को रोकने की कोशिश की। पुलिस ने युवकों को पकड़ लिया था। रविवार को दोपहर 3 बजे आयोजित सभा में राजनाथ सिंह के अलावा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष विनोद सोनकर, केंद्रीय गृहराज्य मंत्री हंसराज अहिर, राज्य के वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार उपस्थिती में विदर्भ वादियों ने सरकार पर वादा खिलाफी के आरोप लगाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अधिवेशन के समापन समारोह पर लोगों को संबोधित किया।

स्वाइन फ्लू की वजह से एम्स में भर्ती भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह नागपुर में आयोजित विजय संकल्प सभा में शामिल नहीं हुए। उनका नागपुर दौरा रद्द कर दिया गया है। उनकी जगह केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सभा में शामिल हुए। सभा के स्वागताध्यक्ष पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, सामाजिक न्यायमंत्री राजकुमार पडोले व मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष पारधी उपस्थित रहे थे।  

आरक्षण पर कांग्रेस भ्रामक प्रचार कर रही : माधव 
देशपांडे सभागृह के प्रांगण में आयोजित अनुसूचित जाति मोर्चा अधिवेशन में बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण से छेड़छाड़ किए बिना केंद्र सरकार ने सर्वणों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया है, लेकिन कांग्रेस इसे लेकर भ्रामक प्रचार कर रही है। इस भ्रामक प्रचार से निपटने के लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर जनजागरण करना होगा। उन्होंने इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहा कि वे पहले भाजपा के कार्यकर्ता हैं, उसके बाद अनुसूचित मोर्चा के। 
 

Similar News