सेना का मध्य थिएटर कमाण्ड मुख्यालय जबलपुर में बने

सेना का मध्य थिएटर कमाण्ड मुख्यालय जबलपुर में बने

Bhaskar Hindi
Update: 2020-11-02 12:41 GMT
सेना का मध्य थिएटर कमाण्ड मुख्यालय जबलपुर में बने

डिजिटल डेस्क जबलपुर । भौगोलिक और सामरिक दृष्टिकोण से जबलपुर बेहद अहमियत रखता है। लिहाजा, सेना का मध्य थिएटर कमांड पर इसका अधिकार बनता है। उपभोक्ता मंच ने रक्षा मंत्री को भेजे गए पत्र में शहर की वकालत करते हुए कहा है कि भारतीय सेना के मध्य थिएटर कमान का मुख्यालय जबलपुर में ही स्थापित होना चाहिए। मंच के अध्यक्ष डॉ. पीजी नाजपांडे का कहना है कि रक्षा मंत्रालय ने देश में भारतीय सेना के 5 मिलिट्री थिएटर कमाण्ड वर्ष 2022 तक बनाने की योजना बनाई है। केन्द्र सरकार ने सीडीएस जनरल विपिन रावत को थिएटर कमाण्ड्स में वर्गीकृत करने की जिम्मेदारी सौंपी है। अब इनके मुख्यालय तय होना है। मंच के रजत भार्गव, डॉ. एमए खान, डॉ. एबी श्रीवास्तव, डीआर लखेरा, अनिल पचौरी तथा राममिलन शर्मा ने सांसद राकेश सिंह तथा राज्यसभा सदस्य  विवेक तन्खा से अपील की है कि इस विषय पर जनरल विपिन रावत से चर्चा की जानी चाहिए तथा यह भी सुनिश्चित हो कि जबलपुर का हक छीना न जाए।
इसलिए जरूरी है 8 जबलपुर देश में मध्य में स्थापित है तथा यह शहर सुरक्षा संस्थानों एवं आयुध निर्माणियों का गढ़ है। यहाँ पर चार आयुध निर्माणियों तथा सेन्ट्रल आर्डिनेस डिपो तथा 506 आमी बेस वर्कशॉप स्थापित हैं। इसके अलावा सेना के तीन रेजिमेंट भी स्थापित हैं, जिनके माध्यम से सेना का मध्यभारत एरिया क्षेत्र यहीं से ही कवर किया जाता है।

Tags:    

Similar News