वीडियो कॉल कर अश्लीलता दिखाने वाला गिरफ्तार ,आठ माह बाद हुई गिरफ्तारी 

वीडियो कॉल कर अश्लीलता दिखाने वाला गिरफ्तार ,आठ माह बाद हुई गिरफ्तारी 

Anita Peddulwar
Update: 2019-08-17 14:00 GMT
वीडियो कॉल कर अश्लीलता दिखाने वाला गिरफ्तार ,आठ माह बाद हुई गिरफ्तारी 

डिजिटल डेस्क,मुंबई। मुंबई पुलिस ने वीडियो कॉल कर महिला को गुप्तांग दिखाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। कफपरेड पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम रविकांत तिवारी बताया गया है। वह मूल रुप से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर इलाके का रहनेवाला है। मुंबई में वह विलेपार्ले इलाके में रहता है।  पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला एक गृहिणी है, जो अपने पति व बच्चों के साथ कफ परेड इलाके में रहती है।

पहले भी कर चुका था कई बार कॉल

महिला को पिछले साल नवंबर महीने में उसके फोन पर कई वीडियो मिस कॉल आए थे। जब उसके पति ने इस मिसकॉल के बारे में पूछा तो उसने उस मोबाइल नंबर के प्रति अनभिज्ञता जाहिर की। इसके बाद एक दिन फिर जब आरोपी का फोन आया तो महिला ने उसे उठा लिया। वीडियो कॉल के दौरान आरोपी महिला को अपना गुप्तांग दिखाने लगा। तभी महिला ने फोन अपने पति के हाथ में दे दिया। इस दौरान उसके पति ने अपने फोन से वीडियोकॉल का स्क्रीन शाट ले लिया। इसके बाद महिला व उसके पति ने इस संबंध में कफपरेड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

आठ माह बाद पकड़ाया

करीब आठ महीने की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को विलेपार्ले इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी को पीड़ित महिला का नंबर फेसबुक से मिला था। जहां उसे किसी ने कालगर्ल के रुप में प्रदर्शित किया था। जिसके आधार पर उसने महिला को वीडियोकॉल करने का फैसला किया था। हालांकि पुलिस ने आरोपी की इस बात को झुठ मानते हुए इस बात का पता लगाने में जुटी है कि उसने और कितनी महिलाओं को इस तरह से वीडियो काल कर परेशान किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354डी, 509 व सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है।  

Tags:    

Similar News