Assam floods: बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित, राहुल बोले- पूरा देश असम के साथ, मदद का हाथ बढ़ाएं कार्यकर्ता

Assam floods: बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित, राहुल बोले- पूरा देश असम के साथ, मदद का हाथ बढ़ाएं कार्यकर्ता

Bhaskar Hindi
Update: 2020-07-18 05:30 GMT
Assam floods: बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित, राहुल बोले- पूरा देश असम के साथ, मदद का हाथ बढ़ाएं कार्यकर्ता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बाढ़ की चपेट में आने से असम में अब तक 76 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के 33 में से 30 जिले बाढ़ ग्रस्त हैं और 50 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम में बाढ़ से जूझ रहे लोगों की हौसला आफजाई करते हुए कहा है कि, पूरा देश उनके साथ है। इसके साथ ही राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि, वे प्रभावितों की हर संभव मदद करें।

मदद का हाथ बढ़ाएं पार्टी कार्यकर्ता
राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, पूरा देश असम के साथ है। असम के लोग इस समस्या का सामना धैर्य और उनके आत्मनिर्णय स्वभाव के साथ कर रहे हैं और वे इस आपदा से जरूर उबरेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे हर संभव मदद का हाथ बढ़ाएं।

बता दें कि, कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम सरकार को बाढ़ के हालातों से निपटने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया था और मुआवजे का भी ऐलान किया था। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार (3 जुलाई) को बाढ़ में जान गंवा चुके लोगों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। पीएमओ ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया था कि, पीएम ने मृतकों के परिवारवालों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।

असम बाढ़: 21 जिलों के 15 लाख लोग प्रभावित, अब तक 33 की मौत, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ प्रभावित कुल लोगों में से करीब 22 लाख लोग चार जिलों के हैं, जिसमें धुबरी (8,92,109), गोलपारा (4,43,768), बारपेटा (4,29,708) ) और मोरीगांव (4,24,541) है।

Assam Floods: असम में बाढ़ से तबाही, 59 लोगों की मौत, 30 जिलों के 45 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

वन विभाग और एएसडीएमए अधिकारियों ने यह भी बताया, बाढ़ से करीब 96 जानवर मारे गए हैं, जबकि विश्व के प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 95 प्रतिशत हिस्से के बाढ़ में डूबने के बाद 125 जानवरों को बचाया गया है। यह उद्यान 2,200 से अधिक एक सींग वाले भारतीय गैंडों का घर था।

Tags:    

Similar News