मंत्रोच्चार के साथ अवधेशानंद गिरि ने किया स्व. कुं. अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण

मंत्रोच्चार के साथ अवधेशानंद गिरि ने किया स्व. कुं. अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-06 16:50 GMT
मंत्रोच्चार के साथ अवधेशानंद गिरि ने किया स्व. कुं. अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण

डिजिटल डेस्क, सीधी। जिले के चुरहट में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. कुं. अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण महामण्डलेश्वर अवधेशानंद गिरि द्वारा मंत्रोच्चार के साथ रिमोट के माध्यम से किया। प्रतिमा अनावरण के पश्चात राव सागर तालाब स्थित कुंवर अर्जुन सिंह की समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महराज समेत तमाम लोग अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किए। इस दौरान अपने अमृत वचन में स्वामी अवधेशानंद गिरि महराज ने कुं. अर्जुन सिंह केा सुलझी हुई राजनीति का जननायक बताते हुए कहा कि आज जो परिस्थितियां हैं, उनसे उनका व्यक्तित्व बहुत ऊपर था। मैं स्वयं कुं. अर्जुन सिंह को दाऊ साहब कहा करता था।

जाने के बाद संसार के लोग हमें याद रखें
उन्होंने कहा कि यह जग नश्वर है और सभी को इस संसार सागर से एक दिन विदा लेना है, लेकिन हमारे कर्म ऐसे होने चाहिए, जिससे हमारे जाने के बाद संसार में हमें एक यादगार छोड़कर जाने वाला और एक अच्छे इंसान के रूप में याद रखे। अवधेशानंद गिरि महराज ने कहा कि मैं किसी के द्वारा सौंपी गई माला स्वीकार नहीं करता हूं, क्योंकि मेरा मानना यह है कि लोग एक सन्यासी को नहीं वरन ईश्वर को माला सौंप रहे हैं। आज जो माला पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने मुझे पहनाई है, मैंने वह माला अजय सिंह राहुल को वापस पहना दी है और मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में राहुल को सम्मान और विजय दोनों वापस प्राप्त होंगे।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे लोग
इससे पूर्व समाधि स्थल पर अवधेशानंद गिरि महराज का स्वागत करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने समाधि स्थल पर अमृत वचन देने के लिए महराज श्री का धन्यवाद ज्ञापित किया और बड़ी संख्या में उपस्थित हुए कुं. अर्जुन सिंह के चाहने वालों के प्रति भी उनकी उपस्थिती के लिए आभार ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि आप सबका स्नेह ही मेरी ऊर्जा है और जीवन पर्यंत दाऊ साहब की नीतियों और सिद्धांतों पर चलते हुए जनसेवा के मार्ग से पृृथक नही होऊंगा। सभी के जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन जनसेवा को करने के लिए किसी पद की आवश्यकता नहीं होती है।

इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, अभिमन्यु सिंह , डा. सज्जन सिंह , राजमणि पटेल राज्यसभा सांसद, राजेन्द्र सिंह, चंद्रशेखर सिंह, अभय मिश्रा रीवा, सुखेन्द्र सिंह बन्ना मऊगंज, पूर्व विधायक यादवेन्द्र सिंह, नीलांशु चतुर्वेदी चित्रकूट विधायक, मनोज अग्रवाल पूर्व विधायक कोतमा, युवा विधायक गोटिया, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री डा. महेन्द्र सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Similar News