बाघ और तेंदुए के बीच वर्चस्व की लड़ाई, तेंदुआ की मौत

बाघ और तेंदुए के बीच वर्चस्व की लड़ाई, तेंदुआ की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-14 17:01 GMT
बाघ और तेंदुए के बीच वर्चस्व की लड़ाई, तेंदुआ की मौत


डिजिटल डेस्क सीधी। बंदर की शिकार को लेकर बाघ और तेंदुए के बीच वर्चस्व की लड़ाई में तेंदुआ जिंदगी से हार गया। तेंदुआ की मौत हो गई। मामला संजय टाइगर रिजर्व के दुबरी रेंज के पेडऱा बीट की है। तेंदुआ के शव के पास बंदर का भी शव मिला है।  तेंदुए को पीएम के बाद दफना दिया गया है। शव 2 दिन पुराना बताया जा रहा हैं।
बताया गया है कि संजय टाइगर रिजर्व के दुबरी रेंज अंतर्गत पेडरा बीट में करीब 2 दिन पहले बाघ और तेंदुआ के बीच बंदर के शिकार को लेकर वर्चस्व की लड़ाई हुई है इस लड़ाई में तेंदुआ जिंदगी से हार गया जिससे उसकी मौत हो गई है। जानकारों की माने तो  यह वर्चस्व की लड़ाई करीब आधे घंटे तक चलने की बात कहीं जा रही है। घटना की जानकारी दो दिन बाद बीट के बीट गार्ड को हुई जानकारी लगते ही दुबरी रेंज के रेंजर वीरभद्र सिंह मौके पर पहुंचे जहां पंचनामा तैयार किया गया। जांच के बाद पता चला कि बाघ और तेंदुआ के बीच वर्चस्व की लड़ाई हुई है जिससे तेंदुए की मौत हो गई है। इस संबंध में वीरभद्र सिंह रेंजर दुबरी रेंज ने बताया कि बाघ और तेंदुए के बीच बंदर के शिकार को लेकर वर्चस्व की लड़ाई में तेंदुए की मौत हो गई है।

Tags:    

Similar News