जुआ खेलते पकड़ाए बीजेपी के जनपद अध्यक्ष, शहर में हुई किरकिरी
जुआ खेलते पकड़ाए बीजेपी के जनपद अध्यक्ष, शहर में हुई किरकिरी
डिजिटल डेस्क, मंडला। कोतवाली पुलिस ने शहर के सरदार भगत सिंह वार्ड में जुआ खेलते हुए दो ग्रुप को पकड़ा है। इस दौरान पुलिस ने बिछिया BJP जनपद अध्यक्ष राय सिंह कुर्वेती समेत शहर के 7 लोगों को रंगेहाथ पकड़ा है। इस गिरफ्तारी के साथ ही जनपद अध्यक्ष की पूरे शहर में जहां किरकिरी हो गई, तो वहीं शाम तक वार्ड में पुलिस की कार्रवाई से हलचल मच गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 14 हजार रुपए और ताश के पत्ते बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि सरदार भगत सिंह वार्ड के एक मकान में जुआ का खेल चल रहा है। यहां कोतवाली प्रभारी समेत हमराह स्टाप के साथ मौके पर दबिश दी। दो अलग जगह पर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने मौके से बिछिया जनपद अध्यक्ष राय सिंह पिता नन्हेलाल कुर्वेती निवासी खटिया, कन्हैया जसवानी निवासी भगत सिंह वार्ड, चन्द्र कांत छत्री पड़ाव वार्ड, द्वारका दास निवासी सुभाष वार्ड, विनय भगत वार्ड,चन्द्र भान सुभाष वार्ड, दुली निवासी पडा़व, बबलू पिता फूलचंद्र निवासी ईडन गार्डन को पकड़ा गया है। आरोपी को 6710 और 7120 रूपए के साथ गिरफ्तार कर ताश के पत्ते जब्त किए गए हैं। जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई के बाद वार्ड और शहर में नामी लोगो के पकड़े जाने पर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ लोगो के द्वारा थाना तक पहुंच गए हैं।