भाजपा नेताओं ने मंत्री नवाब मलिक पर लगाया शपथ के उल्लंघन का आरोप

राज्यपाल से शिकायत भाजपा नेताओं ने मंत्री नवाब मलिक पर लगाया शपथ के उल्लंघन का आरोप

Tejinder Singh
Update: 2021-11-18 16:09 GMT
भाजपा नेताओं ने मंत्री नवाब मलिक पर लगाया शपथ के उल्लंघन का आरोप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नवाब मलिक ने भारतीय संविधान के तहत ली गई गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन किया। यह आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं ने गुरुवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौपा।महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. संजय पांडे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की। पांडेय ने कहा कि भारतीय संविधान के तहत ली गई गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन करने पर मंत्री नवाब मलिक का मंत्रीपद मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि ड्रग्स मामले में मलिक ने अपने मंत्री पद का इस्तेमाल कर जो जानकारियां हासिल की उसे जांच एजेंसी को सौपना चाहिए था पर उन्होंने वे सारी जानकारियों को सार्वजनिक कर दिया है। यह गोपनियता की शपथ का उलंघन है। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा के पदाधिकारी अनिल राय, शैलेश मिश्रा, चंद्रसेन तिवारी, ओमप्रकाश चौहान उपस्थित शामिल थे।  

 

Tags:    

Similar News