राफेल पर बवाल : बीजेपी ने कहा- चोरों को सब नजर आते हैं चोर, कांग्रेस बोली- उल्टा चोर कोतवाल को डांटे

राफेल पर बवाल : बीजेपी ने कहा- चोरों को सब नजर आते हैं चोर, कांग्रेस बोली- उल्टा चोर कोतवाल को डांटे

Tejinder Singh
Update: 2018-12-19 14:30 GMT
राफेल पर बवाल : बीजेपी ने कहा- चोरों को सब नजर आते हैं चोर, कांग्रेस बोली- उल्टा चोर कोतवाल को डांटे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राफेल विमान खरीद प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से उत्साहित भाजपा ने अब कांग्रेस पर पलटवार शुरु किया है। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने आजाद मैदान स्थित मुंबई कांग्रेस कार्यालय के सामने मोर्चा निकाला। बाद में मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने मुंबई उपनगर के जिलाधिकारी सचिन कुर्वे को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। राहुल गांधी माफी मांगो, राहुल गांधी शर्म करो। सुप्रिम कोर्ट के निर्णय का कमाल। ‘राहुल का राफेल झूठ हुआ बेहाल’ जैसे नारे लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ता मेट्रो सिनेमा से मुंबई कांग्रेस कार्यालय की तरफ बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया।  

युवा भाजपाईयों ने राहुल की तस्वीर पोती कालिख
भाजयुमो, मुंबई के अध्यक्ष मोहित कंबोज के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तिलक भवन पर मोर्चा निकाला। भाजयुमो कार्यकर्ता तिलक भवन में प्रवेश करना चाहते थे, लेकिन ने पुलिस ने उन्हें रोक लिया। राफेल विमान सौदा मामले में कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों को झूठा और तथ्यहीन बताते हुए भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से बिना शर्त माफी मांगने की मांग करते हुए उनकी फोटो को कालिख पोत दिया। बाद मे पुलिस ने कंबोज समेत सैकड़ों आजयुमो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कंबोज ने कहा कि राहुल गांधी ने देश की जनता को भड़काने और गुमराह करने की घटिया राजनीतिक साजिश की है। लिहाजा, इस झूठ के लिए राहुल गांधी को अब जनता से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा की हालत ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ वालीः सावंत
राफेल मामले को लेकर सत्ताधारी भाजपा द्व्रारा कांग्रेस के खिलाफ मोर्चे निकाले जाने की आलोचना की है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि यह तो उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली हालत हो गई। भाजपा सरकार की चोरी पकड़े जाने पर अब वे मोर्चा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपाईयों की प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन तक आने की हिम्मत नहीं पड़ी। यदि वे आए होते तो हम उनका उसी तरह स्वागत करते जैसे चोरों स्वागत किया जाना चाहिए।
 

Similar News