भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने भेंट किया पंखा

पन्ना भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने भेंट किया पंखा

Ankita Rai
Update: 2022-05-03 11:12 GMT
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने भेंट किया पंखा

डिजिटल डेस्क,पन्ना। शहर के वार्ड क्रमांक ०४ में गत ०१ मई को आंगनबाडी केन्द्र क्रमांक ०९ में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सतानंद गौतम ने भीषण गर्मी के चलते केन्द्र में पहुंचने वाले बच्चों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए वहां पहुंचकर अपनी ओर से आंगनबाडी कार्यकर्ता को सीलिंग फैन भेंट किया है। उन्होंने बतलाया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सासंद विष्णुदत्त शर्मा के आव्हान पर वह इस केन्द्र के पाल की भूमिका पर है उन्होंने आंगनबाडी कार्यकर्ता व सहायिका बहिनों से कहा कि यदि उन्हें कोई भी परेशानी आती है तो वह निश्चित तौर पर उसे जानकारी में लायें उसके निराकरण के लिए पूरा प्रयास किया जायेगा। गौरतलब हो कि इसके पूर्व भी भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा आंगनबाडी केन्द्रों में पोषण अभियान के माध्यम से वहां पर पदस्थ आंगनबाडी सहायिकाओं का सम्मान करते हुए बच्चों को खाद्य सामग्री का वितरण कार्यक्रम भी चलाया गया था। 

Tags:    

Similar News