पालघर उपचुनाव : शिवसेना को टक्कर देने राणे सम्भालेंगे चुनाव प्रचार की कमान

पालघर उपचुनाव : शिवसेना को टक्कर देने राणे सम्भालेंगे चुनाव प्रचार की कमान

Tejinder Singh
Update: 2018-05-17 15:10 GMT
पालघर उपचुनाव : शिवसेना को टक्कर देने राणे सम्भालेंगे चुनाव प्रचार की कमान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पालघर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को लगे झटके के बाद पार्टी, शिवसेना को टक्कर देने के लिए अब महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष के अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य नारायण राणे को उतारने की तैयारी में है। भाजपा उपचुनाव में प्रचार के लिए शिवसेना के विरोध में राणे का इस्तेमाल करेगी। सूत्रों के अनुसार इसके लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राणे से बातचीत कर ली है। एनडीए के सहयोगी राणे  भी भाजपा के लिए चुनाव प्रचार के लिए तैयार हो गए हैं।

पालघर उपचुनाव के ऐन पहले शिवसेना ने भाजपा के सांसद रहे दिवंगत चिंतामण वनगा के बेटे श्रीनिवास वनगा को पार्टी में शामिल करके उम्मीदवार बनाया। इससे भाजपा को करारा झटका लगा है। अब भाजपा सहयोगी दल शिवसेना को जवाब देने के लिए राणे को मैदान में उतारेगी। फिलहाल शिवसेना ने चुनाव प्रचार तेज किया है। राणे के मैदान में उतरने से भाजपा को बल मिलने की उम्मीद है। भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र गावित को उम्मीदवार बनाया है। पालघर उपचुनाव के लिए 28 मई को मतदान होगा। जबकि 31 मई को चुनावी नतीजें घोषित किए जाएंगे। 

 

Similar News