नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

बालापुर नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Tejinder Singh
Update: 2022-10-10 12:59 GMT
नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

डिजिटल डेस्क, बालापुर। तहसील अंतर्गत आने वाले वाडेगाव भाग ३ में कोल्हापुरी बंधारा के पास  बोर्डी नदी के पानी में अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। इस घटना से हडकंप मच गया है। यह मृतदेह तांदली के एक व्यक्ति का है ऐसी जानकारी पुलिस को मिली है। इस मामले में पातुर पुलिस आगे की जांच कर रही हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार वाडेगाव भाग-३ में  कोल्हापुरी बंधारा के पास बोर्डी नदी के पानी अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ इस परिसर के खेतिहर मजदूरों ने देखा। इस घटना ने वाड़ेगांव सहित परिसर में हडकंप मच गया। घटना स्थल कौन से पुलिस थाना हद में आ रहा है इस को लेकर कोई निश्चित न होने से पातूर और बालापुर पुलिस को जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही पातूर पुलिस सहित वाड़ेगांव पुलिस चौकी के पुलिस भी पहुंच गए। लोगों की मदद से शव को नदी के बाहर निकाला गया। सामाजिक कार्यकर्ते अनंता काले ने परिसर के गांव में घटना की जानकारी देते हुए शव की शिनाख्त करने का आवाहन लोगों को किया। जिस पर पातूर तहसिल के तांदली बु. निवासी एक युवक ने शव पहचान की है। जिस पर यह मृत व्यक्ति तांदली का होने की जानकारी पुलिस को मिली है। पातुर पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News