तैयारी शुरू-संदेह बरकरार, 16 फरवरी को शुरू होगा सचिवालय का कामकाज

नागपुर में बजट अधिवेशन तैयारी शुरू-संदेह बरकरार, 16 फरवरी को शुरू होगा सचिवालय का कामकाज

Tejinder Singh
Update: 2022-01-28 17:42 GMT
तैयारी शुरू-संदेह बरकरार, 16 फरवरी को शुरू होगा सचिवालय का कामकाज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दो साल से नागपुर में राज्य विधानमंडल का कोई अधिवेशन नहीं हुआ। दिसंबर में शीतसत्र होना था। लेकिन कोरोना संक्रमण और आर्थिक स्थिति का हवाला देकर इसे टाल दिया गया। अब आगामी 28 फरवरी से महाराष्ट्र विधानमंडल का बजट अधिवेशन नागपुर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए प्रशासनीक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। महाराष्ट्र विधानमंडल सचिवालय ने एक पत्र जारी कर 16 फरवरी से नागपुर में विधानमंडल सचिवालय का कामकाज शुरू होने की जानकारी दी है। हालांकि नागपुर में जिस तरह से अधिवेशन की तैयारियां चल रही है, उससे अभी भी संदेह जताया जा रहा है। तैयारियों में किसी तरह की तेजी नहीं आने से अटकलों का दौर शुरू है।

इससे पहले नागपुर में 7 दिसंबर से विधानमंडल का शीतसत्र होना था। प्रशासनीक स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। कई स्तरों पर निविदा प्रक्रिया शुरू की गई थी। लेकिन अंतिम समय तक उसे फाइनल नहीं किया गया था। अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती के लिए आवेदन बुलाने के बाद उसे अंतिम समय तक रोके रखा गया था। ऐसे में शुरू से शीतसत्र पर संकट के बादल मंडारने लगे थे। आखिरकार सरकार ने कोरोना संक्रमण और आर्थिक स्थिति का हवाला देकर शीतसत्र मंुबई में कराने का निर्णय लिया। शीतसत्र के दौरान ही बजट अधिवेशन नागपुर में लेने की घोषणा की गई। घोषणा के मुताबिक, 28 फरवरी से नागपुर में बजट अधिवेशन शुरू होगा। शायद यह पहला मौका होगा, जब नागपुर में बजट अधिवेशन होगा। इससे पहले मानसून सत्र नागपुर में हो चुका है। हालांकि जिस गति से अधिवेशन की तैयारियां चल रही है, उससे फिर संदेह के बादल मंडराने लगे है। 
 

Tags:    

Similar News