मॉर्निंग वॉक के वाहन ने दौरान दो को कुचला, एक गंभीर रूप से घायल

बुलढाणा मॉर्निंग वॉक के वाहन ने दौरान दो को कुचला, एक गंभीर रूप से घायल

Tejinder Singh
Update: 2021-10-01 15:14 GMT
मॉर्निंग वॉक के वाहन ने दौरान दो को कुचला, एक गंभीर रूप से घायल

डिजिटल डेस्क, बुलढाणा। मॉर्निंग वॉक के दौरान दो व्यक्तियों की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मृत्यु हुई तथा एक गंभीर रूप से घायल हुआ। यह घटना शुक्रवार 1 अक्टूबर की सुबह 5 बजे के दौरान मोताला-मलकापुर मार्ग स्थित डिडोला फाटे पर घटी। इस घटना में पुलिस भर्ती के लिए रनिंग की प्रैक्टिस कर रहे अमोल निनाजी गाढे, उम्र 20 साल निवासी डिडोला बु और मोताला नगरपंचायत के जल आपूर्ति कर्मचारी जलशुद्धिकरण केंद्र डिडोला में कार्यरत दीपक रामनाथ कायस्थ, उम्र 45 निवासी देऊलगांव राजा की घटनास्थल पर ही मृत्यु हुई। वहीं युवक कमलेश शिवाजी जुणारे, उम्र 21 साल निवासी डिडोला बु. गंभीर रूप से घायल हुआ।

घटना की जानकारी प्राप्त होते ही बोराखेड़ी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मलकापुर अस्पताल में भेजा।गंभीर घायल कमलेश को औरंगाबाद के अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना को अंजाम देकर फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश में बोराखेड़ी पुलिस जुटी है।

Tags:    

Similar News