खेत में मिले पेट्रोल और डीजल से भरे डिब्बे

बालापुर  खेत में मिले पेट्रोल और डीजल से भरे डिब्बे

Tejinder Singh
Update: 2022-11-22 12:00 GMT
खेत में मिले पेट्रोल और डीजल से भरे डिब्बे

डिजिटल डेस्क, बालापुर. गायगांव स्थित इंडियन आयल डीपो के पीछे खेत में पेट्रोल और डीजेल से भरे डिब्बे मिले हैं। इस सामग्री को पुलिस ने जब्त करने की जानकारी मिली है। लेकिन यह डिब्बे यहां पर कैसे आए, इस बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस का मतलब इंडियल ऑयल डीपो परिसर में से ही पेट्रोल और डीजल चोरी और अवैध रूप से बेचने का गोरख धंधा चल रहा है, अवैध पेट्रोल-डीजल चुराकर बेचने वालों का गिरोह सक्रिय होने की चर्चा जोरों पर है। इस गिरोह की दशहत भी परिसर में है। पेट्रोल और डीजेल के दाम काफी बढ़ गए हैं। इसका लाभ उठाते खड़े टैंकरों में से पेट्रोल और डिजल की चोरी कर उसे वाहनधारकों को सस्ते में बेचने का गोरखधंधा चोरी छुपे चल रहा है। खासकर आधी रात के समय यह गोरखधंधा चलता है, ऐसी चर्चा है। पेट्रोल और डीजेल के डिब्बे रात के समय आस पास के खेतों में छिपाकर मांग के अनुसार यह सामग्री सम्बंधित को पहुंचाई जाती है, ऐसी चर्चा भी है। यह गिरोह परिसर के खेतों में रात के समय फसलों से वाहन ले जाते हैं। जिससे फसलों का नुकसान होने की चर्चा भी किसानों में है।  इनके खिलाफ कोई शिकायत करने की हिम्मत नहीं करता, यह बात भी सामने आ गई है। इसी तरह खेत में पेट्रोल और डीजेल के 17 डिब्बे डिपों के पीछे स्थित एक खेत में छिपाए हुए पुलिस को मिले हैं। पुलिस ने इस सामग्री जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच पेट्रोल डीजेल की अवैध बिक्री की जड़ तक पहुंचती है या नहीं, इस ओर आम जनता का ध्यान लगा हुआ है।

Tags:    

Similar News