कश्मीर पर उत्सव, संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया तिरंगा

कश्मीर पर उत्सव, संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया तिरंगा

Tejinder Singh
Update: 2019-08-05 09:35 GMT
कश्मीर पर उत्सव, संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया तिरंगा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जम्मू कश्मीर स्वायत्ता संबंधी धारा 370 व 35 ए को हटाए जाने को लेकर शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा के  कार्यकर्ताओं ने उत्सव मनाया। तिरंगा झंडा लहराया गया। धारा हटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का आभार माना। आतिशबाजी की गई। मिठाइयां भी बांटी गई। मुख्य उत्सव वेरायटी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मनाया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघचालक राजेश लोया,सदर भाग संघचालक अनिल भारद्वाज, सोमलवाड़ा भाग संघचालक सुधीर पराडपांडे, देवेंद्र बोकाडे, अरविंद कुकडे सहित अन्य प्रमुख संघ पदाधिकारी उपस्थित थे। भाजपा की ओर से भाजपा के शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके, महापौर नंदा जिचकार, विधायक कृष्णा खोपडे, सुधाकर देशमुख, नगरसेवक संदीप जोशी, वीरेंद्र कुकरेजा, भूषण शिंगणे के अलावा किशोर पलांदूरकर, चंदन गोस्वामी, शिवानी दाणी, आरती पांडे,खेमराज दमाहे व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संघ के महानगर संघचालक राजेश लोया ने कहा कि एक देश एक झंडा की जनअपेक्षा को सरकार ने पूरा करके ऐतिहासिक गौरव पाया है। सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है। निर्णय लेने के लिए जिस तरह से एहतियात बरता गया वह और भी स्वागत योग्य है। देशवासियों की वर्षों से मांग थी कि कश्मीर से धारा 370 को हटा दिया जाए। संघ की ओर से तिरंगा झंडा लहराया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संघ पदाधिकारियों के साथ मिलकर भारत माता की जय के नारे लगाए। गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। युवा क्रांति संगठन की ओर से खामला में उत्सव मनाया गया। संगठन के संयोजक पंजू तोतवानी के साथ कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। मिठाई बांटी। तोतवानी ने कहा कि मोदी सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेकर भारतीय जनमानस को बड़ी खुशी दी है। सरकार की सक्षमता व ठोस निर्णय लेने की कार्यकुशलता का भी परिचय मिला है। 

Tags:    

Similar News