चव्हाण ने कहा - कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए उम्र नहीं, देखा जाए परफार्मेंस

चव्हाण ने कहा - कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए उम्र नहीं, देखा जाए परफार्मेंस

Tejinder Singh
Update: 2019-07-08 12:09 GMT
चव्हाण ने कहा - कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए उम्र नहीं, देखा जाए परफार्मेंस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भाजपा पर भय और पैसों की राजनीति करने का आराेप लगाते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा है कि दलबदल विरोधी कानून में सुधार की आवश्यकता है। कांग्रेस में इस्तीफों के दौर पर उनका कहना है कि अध्यक्ष पद को लेकर जल्द निर्णय लिया जाना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति है। युवा नेतृत्व के मामले पर उनका कहना है कि संगठन नेतृत्व के लिए उम्र के बजाय परफार्मंस को वे अधिक महत्वपूर्ण मानते हैं। सोमवार को दैनिक भास्कर कार्यालय में संपादकीय सहयोगियों से चर्चा में श्री चव्हाण ने विविध विषयों पर बात की। कर्नाटक की राजनीति के ताजा घटनाक्रम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है। दलबदल के लिए साम दाम दंड भेद की नीति अपनायी जा रही है। विरोधियों को लेकर भाजपा का दो ही टूल है- हमारे पास आओ,पैसा लो या फिर जांच के लिए तैयार रहो।

Tags:    

Similar News