बीड़ में ईसाई समुदाय ने करीना कपूर के खिलाफ खोला मोर्चा, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

बीड़ में ईसाई समुदाय ने करीना कपूर के खिलाफ खोला मोर्चा, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

Tejinder Singh
Update: 2021-07-14 14:37 GMT
बीड़ में ईसाई समुदाय ने करीना कपूर के खिलाफ खोला मोर्चा, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

डिजिटल डेस्क, बीड। ईसाई समुदाय ने बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और लेखक अदिति शाह ने प्रेग्नेंसी बाइबल नामक एक पुस्तक प्रकाशित की थी। आरोप है कि बाइबल शब्द का प्रयोग जानबूझकर किया गया, जिससे ईसाई भावनाओं को आहत किया है। ओमेगा क्रिश्चियन फेडरेशन ने करीना कपूर के खिलाफ शिवाजी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराने एक अर्जी भी दाखिल की है। अल्फा ओमेगा क्रिश्चियन फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष शिंदे ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए करीना कपूर पर धारा 295- ए के तहत मामला दर्ज किया जाए, उन्हें तुरंत किताब से बाइबल शब्द हटा देना चाहिए और क्रिश्चियन धर्म से माफी मांगनी चाहिए।

Tags:    

Similar News