विश्व पृथ्वी दिवस पर दक्षिण वनमण्डल में स्वच्छता अभियान आयोजित।

परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया    विश्व पृथ्वी दिवस पर दक्षिण वनमण्डल में स्वच्छता अभियान आयोजित।

Safal Upadhyay
Update: 2022-04-23 13:35 GMT
विश्व पृथ्वी दिवस पर दक्षिण वनमण्डल में स्वच्छता अभियान आयोजित।

डिजिटल डेस्क, पन्ना। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर दिनांक 22 अप्रैल को दक्षिण वनमण्डल कार्यालय पन्ना में सुबह 06 बजे से स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। स्वच्छता अभियान का शुभारंभ में पुनीत सोनकर वनमण्डलाधिकारी दक्षिण पन्ना के द्वारा किया गया। जिसमें सुबह 06 बजे से 09 बजे तक 03 घंटे कार्यालय प्रांगण में समस्त कर्मचारियों ने सफाई कर कार्यालय को पूर्ण स्वच्छ एवं साफ किया गया। उक्त कार्यक्रम में वनमण्डल के मुख्य लिपिक बी.पी. परौहा, मानचित्रकार प्रकाश खरे, इन्द्रभान सिंह पटेल, वीरेन्द्र कुमार वर्मा, गणेश प्रसाद सोनी, कृष्ण कुमार प्रजापति, सौरभ दुबे, राम सिंह, दिनेश पाण्डेय, विक्रम सिंह, श्रीमती भारती कुमार, ललित खरे, श्रीमती रूचि खरे, श्रीमती संगीता नागर, शुभम मिश्रा, देवी सिंह, श्रीमती नोनी बाई, श्रीमती माया यादव, उदय शंकर श्रीवास्तव, राहुल चनपुरिया, वीरेन्द्र कुमार शर्मा, संजय साहू, हेमेन्द्र शुक्ला, गणेश रैकवार, सीताराम कुशवाहा, कमलेश द्विवेदी, सुरेश कुमार सोनी, योगेश रैकवार आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के अन्त में वनमण्डलाधिकारी दक्षिण वनमण्डल पन्ना ने सभी कर्मचारियों का आभार प्रकट कर इस तरह के कार्यक्रम होते रहने की बात कही।
 

Tags:    

Similar News