बादल भटके, मानसूनी बारिश के लिए करना होगा इंतजार

बादल भटके, मानसूनी बारिश के लिए करना होगा इंतजार

Bhaskar Hindi
Update: 2021-07-03 10:56 GMT
बादल भटके, मानसूनी बारिश के लिए करना होगा इंतजार

आसपास कोई सिस्टम नहीं, लोकल क्लाउड से ही कुछ उम्मीद, 7 या 8 तारीख से पूर्वी मप्र में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने की संभावना, अभी बेचैन कर रही उमस भरी गर्मी
डिजिटल डेस्क जबलपुर ।
बादलों के भटकने के साथ ही मानसून के लंबे ब्रेक ने लोगों को बेचैन कर दिया है। आद्र्रता बढऩे के साथ हर दिन उमस भरी गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। यह दौर अभी कुछ दिनों तक थमने वाला है नहीं इसकी वजह यही है कि मानसूनी बादल यहाँ से जाने के बाद अभी अच्छी बारिश के लिए आसपास कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है। इन हालातों में सुबह के वक्त बादल छायेंगे, दोपहर और शाम धूप में गुजरेगी। बीच में कुछ छुटपुट बारिश स्थानीय बादलों के सक्रिय होने से हो सकती है पर पूरे शहर को तर कर दे ऐसी बरसात के लिए कुछ इंतजार करना होगा। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश िसंह कहते हैं कि मध्य प्रदेश में अभी कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है लेकिन 6 जुलाई के बाद बंगाल की खाड़ी की ओर से पूर्वी मध्य प्रदेश में मानसूनी बादल सक्रिय होंगे। इन बादलों से जबलपुर, शहडोल में  शुरुआत में हल्की बारिश होगी उसके बाद 8 जुलाई से मध्यम तेज बारिश की भी उम्मीद है। 
अभी कुछ इस तरह है तापमान
शहर का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 34.2 डिग्री से. दर्ज िकया गया जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री  रहा जो सामान्य रहा। आद्र्रता अधिक है जिससे उमस भरी गर्मी है। आसपास अभी दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं। एक्सपर्ट के अनुसार मानसूनी बादलों के भटकाव के बाद  बारिश के लिहाज से मौसम अनुकूल नहीं है।

Tags:    

Similar News