सीएम ने सुना किसानों का दर्द, अधिकारियों से कहा - मिशन मोड में काम कर तुरंत दें मुआवजा

सीएम ने सुना किसानों का दर्द, अधिकारियों से कहा - मिशन मोड में काम कर तुरंत दें मुआवजा

Tejinder Singh
Update: 2019-11-03 09:23 GMT
सीएम ने सुना किसानों का दर्द, अधिकारियों से कहा - मिशन मोड में काम कर तुरंत दें मुआवजा

डिजिटल डेस्क, अकोला। बेमौसम बारिश ने महाराष्ट्र के कई जिलों की फसल बुरी तरह प्रभावित किया है। सोयाबीन, कपास की फसल पूरी तरह नष्ट हुई हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रभावित इलाके का जायजा लिया, साथ ही अधिकारियों को पीड़ित किसानों तक जल्द मुआवजा पहुंचाने का आदेश दिया। सीएम ने कहा कि नुकसान का जायजा लेकर तुरंत रिपोर्ट सरकार को भेजी जाए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों को कहा कि अनुमति मिलने की प्रतीक्षा किए बिना किसानों को उनकी आवश्यकता अनुसार मदद दीजाए।

सीएम ने किसानों आश्वासन देते कहा कि नुक्सान की भरपाई सरकार करेगी, रविवार को उन्होंने किसानों से सीधे बातचीत के दौरान भरोसा दिलाया। जिले के ग्राम म्हैसपुर, कापशी और चिखलगांव के किसानों के नुकसान का जायजा लिया गया। मुख्यमंत्री महोदय ने किसानों की तकलीफें सुनी। फसल का जायजा लेने के बाद जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जिन किसानों का नुकसान हुआ उन्हें मदद देने में ढिलाई न बरतें। चुनाव के बाद अब अधिकारियों की व्यस्तता कम हो गई है, त्यौहार खत्म हो गए, इसलिए अब किसानों को सहयोग करें। 

इस दौरान किसानों को बिजली आपूर्ति खंडित करने या फसल बीमा की राशि देने में कोताही करने के अलावा रबी फसल के लिए कर्ज देने में अड़ंगा डालने वालों को चेतावनी दी गई। सीएम ने कहा कि किसानों को जल्द सहायता मिले इसके लिए नियमों को दोबारा बदलाव किया जाएगा। अब मिशन मोड में काम करने की जरूरत है। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री संजय धोत्रे, पालकमंत्री डा. रणजीत पाटिल, विधायक गोवर्धन शर्मा, रणधीर सावरकर, प्रकाश भारसाकले तथा भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News