फेसबुक से तय हुआ माझी मेट्रो का रंग, नीला व ऑरेंज कलर आया पसंद

फेसबुक से तय हुआ माझी मेट्रो का रंग, नीला व ऑरेंज कलर आया पसंद

Anita Peddulwar
Update: 2019-02-25 10:43 GMT
फेसबुक से तय हुआ माझी मेट्रो का रंग, नीला व ऑरेंज कलर आया पसंद

डिजिटल डेस्क, नागपुर। फेसबुक से माझी मेट्रो का रंग पसंद कर लिया गया है। महा मेट्रो नागपुर के उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर के लिए ऑरेंज व पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर के लिए एक्वा रंग लगाने को मे़ट्रो ने मुहर लगाई है। मेट्रो की ओर से चलाए गए फेसबुक मुहिम में शहरवासियों ने इन दो रंगों को चुना है। ऐसे में खापरी से ऑटोमोटिव चौक तक ऑरेंज व लोकमान्य नगर से प्रजापति नगर तक एक्वा रंग यानी नीला रंग दिया जाने वाला है। भविष्य में शहर में चलने वाली मेट्रो के रूट ऑरेंज व एक्वा रंग के दिखेंगे। 

फेसबुक सर्वे के अनुसार, उत्तर से दक्षिण को जोड़ने वाले मेट्रो कॉरिडोर को ऑरेंज रंग के लिए 67 प्रतिशत, वहीं पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर को एक्वा रंग देने के लिए 84 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद दिखाई है। ऑप्शन में उत्तर व दक्षिण के लिए ऑरेंज के साथ ग्रीन, वहीं पूर्व से पश्चिम कॉरिडोर के लिए एक्वा व रेड रंग था। आखिर के 5 दिन में कुल 22 हजार 695 लोगों ने इस सर्वे से जुड़कर अपनी राय रखी थी। संतरानगरी पहचान रहने से ऑरेंज व अंबाझरी तलाब के कारण नीला रंग देने की प्रतिक्रिया सर्वे में लोगों ने दी है। उपरोक्त सर्वे में कुल 54 हजार 615 लोगों ने सहभागिता दिखाई है। 

दी यातायात नियमों की जानकारी
स्कूल वैन संगठन नागपुर ग्रामीण की ओर से "रास्ता सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान-19" कार्यक्रम का आयोजन सिविल लाइंस स्थित आमदार निवास में किया गया। इसमें वैन चालकों को रास्ता सुरक्षा के बारे में अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में उपप्रादेशिक अधिकारी विनोद जाधव, उदय दडवी, अध्यक्ष महासंघ, अतुल सबनीस, यातायात निरीक्षक, एड. शैलेश नारनवरे, डा. फैसल मोहम्मद, महेश नेरकर, धुले, अफसर खान, विदर्भ अध्यक्ष, हरिश्चंद्र पवार, अध्यक्ष ऑटो संगठन, मनोज पावसे, मुंबई आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

प्रमुख अतिथियों ने यातायात नियमों का पालन, वाहन चलाते समय किस तरह सतर्कता बरते जैसे कई विषयों पर मार्गदर्शन किया। समारोह में मुंबई, वर्धा, गोंदिया, यवतमाल, पारशिवनी, कामठी, कन्हान आदि जगहों से बड़ी संख्या में वैन मालक-चालक उपस्थित थे।

Similar News