संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अनादरभाव कांग्रेस की पुरानी मानसिकता - कैलाश सोनी

आपातकाल बंदियों का सम्मेलन संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अनादरभाव कांग्रेस की पुरानी मानसिकता - कैलाश सोनी

Tejinder Singh
Update: 2022-12-05 14:54 GMT
संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अनादरभाव कांग्रेस की पुरानी मानसिकता - कैलाश सोनी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वर्ष 1975 के दौरान देश में आपातकाल लगानेवाली कांग्रेस के द्वारा देश की संवैधानिक संस्थाओं के प्रति समय-समय पर अनादरभाव प्रकट किया जाता रहा है, कांग्रेस की इस मानसिकता में बदलाव नहीं हुआ है। उपरोक्त विचार आपातकाल बंदियों के अखिल भारतीय संगठन "लोकतंत्र सेनानी संघ" के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद कैलाश सोनी ने महानगर के दादर पूर्व में आयोजित लोकतंत्र सेनानियों के समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए व्यक्त किये।  सांसद सोनी ने भाजपा के सहयोग से महाराष्ट्र में बनी राज्य सरकार को लोकतांत्रिक सरकार बताते हुए कहा कि राज्य के लोकतंत्र सेनानी इस सरकार के साथ संवाद कायम रखें और जनता-राज्य सरकार के मध्य "संवाद सेतु" बनें।समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव कोमल छेड़ा तथा संचालन मुंबई महानगर के सचिव उदय धर्माधिकारी ने किया। इस मौके पर महाराष्ट्र के प्रवक्ता अनिल भदेजी, कोकण प्रांत के अध्यक्ष प्रकाश काणे ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुबंई के अलावा ठाणे, डोंबिवली, भिवंडी, अंबरनाथ, वाशी, पनवेल, चिपलूण रत्नागिरी क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। 

Tags:    

Similar News