CORONA : नागपुर में रिकवरी रेट बढ़ा, जानिए - विदर्भ की ताजा रिपोर्ट

CORONA : नागपुर में रिकवरी रेट बढ़ा, जानिए - विदर्भ की ताजा रिपोर्ट

Tejinder Singh
Update: 2021-05-21 16:27 GMT
CORONA : नागपुर में रिकवरी रेट बढ़ा, जानिए - विदर्भ की ताजा रिपोर्ट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में 1000 संक्रमित मिले। कुल टेस्टिंग 19,109 हुई। इलाक के बाद रिकवर मरीजों की संख्या 3,159 है। जब्कि 33 की मौत हो गई। रिकवरी रेट 94.50% रहा है।

विदर्भ के सात जिलों में 68 ने गंवाई जान 

विदर्भ में धीरे-धीरे हालात सुधरने लगे हैं। कोरोना संक्रमितों के साथ ही मृतकों की संख्या में कमी आ रही है। गुरुवार को विदर्भ के सात जिलों में 68 लोगों की मृत्यु दर्ज हुई है। संक्रमितों की संख्या में भी कमी आई है।  अमरावती जिले में गुरुवार को 18 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया, जबकि 879 लोग संक्रमित पाए गए। इसके अधिक 1005 लोग स्वस्थ भी हुए। वर्धा जिले में 13 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए जान गंवाई। इनमें से 2 अन्य जिलों के मरीज बताए जाते हैं।   इसके अलावा 298 लोग संक्रमित पाए गए तथा 453 स्वस्थ भी हुए। यवतमाल जिले में 14 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। 443 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी तथा 823 लोग स्वस्थ हुए। 

समाजसेवी सुनील देशपांडे नहीं रहे 

अमरावती के संपूर्ण बांबू केंद्र, लवादा, मेलघाट के संस्थापक तथा वेणूपुत्र के नाम से मशहूर समाजसेवी सुनील गुणवंतराव देशपांडे का बुधवार को नागपुर के निजी अस्पताल में कोरोना से निधन हो गया। रात्रि 11.15 के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।एमएसडब्ल्यू की शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने  आर्किटेक्ट विनू काले की प्रेरणा से बांबू कला को अपना कार्यक्षेत्र बनाया।  वे अखिल भारतीय कारागीर पंचायत के राष्ट्रीय संगठक भी थे। राज्य के सामाजिक क्षेत्र में मेलघाट के "संपूर्ण बांस केंद्रÓ के सुनील देशपांडे का नाम से वे मशहूर थे।

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 31 मृत, 1,540 नए संक्रमित 

अकोला जिले में शुक्रवार को 17 मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद अब 993 तथा 503 नए पॉजिटिव मिलने से कुल संक्रमित 52,822 हो गए हैं। 530 के स्वस्थ हो जाने से अबतक ठीक हो चुके लोगों की तादाद 45,221 हो गई है। 6,608 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। 

बुलढाणा जिले में शुक्रवार को 5 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 540 हो गई है। 655 नए संक्रमित केस मिलने से मरीजों की कुल संख्या 81,190 हो गई है। 711 लोगों के स्वस्थ हो जाने से अब ठीक होने वालों की संख्या 75,381 हो गई है। 5,270 सक्रिय मरीजों पर उपचार जारी है।

वाशिम जिले में शुक्रवार को 9 मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 393 तथा 382 नए पॉजिटिव पाए जाने से संक्रमितों की कुल संख्या 37,395 हो गई है। 428 मरीजों के ठीक हो जाने से अब तक 32,798 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 4,046 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 
 

Tags:    

Similar News