कोरोना : नागपुर में 234, चंद्रपुर में 157, अकोला में मिले 17 नए संक्रमित

कोरोना : नागपुर में 234, चंद्रपुर में 157, अकोला में मिले 17 नए संक्रमित

Tejinder Singh
Update: 2020-11-04 16:25 GMT
कोरोना : नागपुर में 234, चंद्रपुर में 157, अकोला में मिले 17 नए संक्रमित

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में 234 पॉजिटिव मरीज मिले। इसके साथ ही 292 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्‌टी दी गई। इलाज के दौरान 10 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 3,636 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। कुल 5, 532 टेस्ट होने पर संक्रमितों की जानकारी जुटाई जा सकी है। 

गोंदिया में 1 मृत

गोंदिया जिले में 1 मरीज की मृत्यु के साथ 116 नए संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक 10,077 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 9187 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। 131 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

यवतमाल में 1 मृत

यवतमाल जिले में 1 कोरोना संक्रमित की मृत्यु के साथ 23 नए मरीज पाए गए हैं। 

चंद्रपुर में मिले 157 संक्रमित 

चंद्रपुर जिले में 157 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। अब तक जिले में 16,329 संक्रमित पाए जा चुके हैं जिनमें से 13,304 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 

गड़चिरोली में 122 संक्रमण की चपेट में  

गड़चिरोली जिले में बुधवार को 122 संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब तक 6232 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 5257 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।  जबकि 60 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 

अमरावती में मिले 90 नए मरीज 

अमरावती जिले में बुधवार को 90 नए मरीजों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 16606 पर पहुंच गया है। इनमें से 15,606 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं।जबकि 365 लोगों की जान जा चुकी है। 

वर्धा में 70 नए संक्रमित 

वर्धा जिले में 70 नए मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 6494 पर पहुंच गई है। इनमें से 5952 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 212 लोगों की मौत हो चुकी है। 

भंडारा में मिले 90 मरीज 

भंडारा जिले में बुधवार को 90 नए मरीजों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 8784 पर पहुंच गया है जबकि 7775 लोग स्वस्थ हुए हैं। 223 लोग अब तक कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ चुके हैं। 

अकोला में एक की मौत, 17 नए संक्रमित

अकोला जिले में एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 282 हो गई। 14 पॉजिटिव स्वैब जांच तथा 3 रैपिड टेस्ट में पाए जाने से कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 8,487 हो गई है। बुधवार को 11 मरीज डिस्चार्ज हुए, जिससे कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या भी 8 हजार पार कर गई है। फिलहाल 201 एक्टिव मरीज अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। 

बुलढाणा जिले में बुधवार को 72 वर्षीय महिला की मौत हो गई तथा 87 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिससे कुल संक्रमित 9,665 तथा मृतकों का आंकड़ा 127 पर पहुंच गया है। बुधवार को 68 मरीजों के स्वस्थ हो जाने के कारण ठीक होने वालों की संख्या 9,063 हो गई है। 474 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 

वाशिम जिले में बुधवार को नए 10 कोरोना मरीज मिले हैं। जिससे कुल पॉजिटिव की तादाद अब 5,455 हो गई है। बुधवार को भी कोई मौत न होने से मृतकों की संख्या 137 पर ही स्थिर रही। वहीं 7 मरीजों को डिस्चार्ज मिलने से स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 4,989 हो गई है। 467 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। 


 

Tags:    

Similar News