कोरोना : नागपुर में 86 संक्रमित, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

कोरोना : नागपुर में 86 संक्रमित, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

Tejinder Singh
Update: 2021-06-16 15:46 GMT
कोरोना : नागपुर में 86 संक्रमित, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में संक्रमितों की संख्या अब कम हो गई है। बुधवार को जिले में 279 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया, जबकि सिर्फ 86 नए मरीज मिले। पिछले 24 घंटे में जिले में 10406 नमूनों की जांच की गई, जिसके अनुसार संक्रमण दर सिर्फ 0.82 प्रतिशत रही। अब रिकवरी दर भी तेजी से बढ़ती जा रही है। बुधवार को 3 मरीजों की मौत हुई, जिसमें शहर का एक और जिले के बाहर के दो हैं। बुधवार को मिले 86 संक्रमितों में ग्रामीण के 35, शहर के 49 और जिले के बाहर के 2 मरीज हैं। संक्रमितों में एम्स में 3, मेडिकल में 8, मेयो में 4, नीरी में 0, नागपुर यूनिवर्सिटी में 2, निजी लैब में 68 और एंटीजन में 1 नमूने पॉजिटिव आए। कुल संक्रमितों की संख्या 476577 और मृतकों की संख्या 9013 हो गई है। रिकवरी दर अब 97.83 प्रतिशत तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में जिले में 279 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इनमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 466228 हो गई है। वर्तमान में 1336 मरीज एक्टिव हैं। इसमें 147 मरीज ग्रामीण और 1189 शहर के हैं। इनमें से 983 होम आइसोलेट हैं। 353 कोविड केयर सेंटर, िनजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।

विदर्भ के ताजा आंकड़े

बुधवार को अमरावती में 4, चंद्रपुर में 4 तथा गड़चिरोली में 1 इस प्रकार कुल 9 लोगों ने कोरोना संक्रमण से जूझते हुए दम तोड़ दिया। स्वस्थ होनेवालों की तादाद भी काफी रही।  
अमरावती जिले में बुधवार को 99 नए मरीज मिले तथा 204 स्वस्थ हुए। 4 लोगों की कोरोना के चलते मृत्यु हो गई। वर्धा जिले में 17 लोग संक्रमित पाए गए तथा 12 स्वस्थ हुए। यवतमाल जिले में  23 पॉजिटिव मिले तथा 130 लोग ठीक हुए। चंद्रपुर जिले में 4 लोगों ने जान गंवाई तथा 63 पॉजिटिव पाए गए। साथ ही 63 लोग स्वस्थ भी हुए। गड़चिरोली जिले में 26 नए मरीज मिले तथा 24 स्वस्थ हुए जबकि एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। गोंदिया जिले में 8 संक्रमित पाए गए तथा 17 लोग स्वस्थ हुए। इसी प्रकार भंडारा जिले में 34 स्वस्थ हुए वहीं 16 नए मरीज मिले।   

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 1 मृत; 1,734 एक्टिव केस

अकोला में बुधवार को 37 नए पॉजिटिव मिलने से मरीजों की संख्या 57,260 हो गई है। 172 लोग स्वस्थ होने से अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या 55,046 हो गई हैं। बुधवार को किसी संक्रमित की मौत न होने से मृतकों की संख्या 1,116 पर स्थिर रहीं। 1,098 एक्टिव मरीजों पर इलाज जारी है। 

बुलढाणा जिले में बुधवार को 1 मरीज के दम तोड़ने से मृतकों की संख्या 651 तथा 37 नए संक्रमित बढ़ने से कुल मरीज 86,080 हो गए हैं। 60 लोगों के स्वस्थ होने से अब ठीक हो चुके लोगों की संख्या 85,310 पर पहुंच गई है। 119 एक्टिव मरीजों का उपचार चल रहा है।

वाशिम जिले में बुधवार को 32 नए पॉजिटिव मिलने से कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 41,132 हो गई है। 54 लोगों के स्वस्थ हो जाने से अब ठीक होने वालों की संख्या 39,958 हो गई है। बुधवार को किसी मरीज की मौत न होने से मृतकों का आंकड़ा 602 पर स्थिर रहा। 517 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। 
 

Tags:    

Similar News