Corona : नागपुर में 955 पॉजिटिव, जानिए - क्या हैं विदर्भ के ताजा आंकड़े

Corona : नागपुर में 955 पॉजिटिव, जानिए - क्या हैं विदर्भ के ताजा आंकड़े

Tejinder Singh
Update: 2021-03-02 17:08 GMT
Corona : नागपुर में 955 पॉजिटिव, जानिए - क्या हैं विदर्भ के ताजा आंकड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी में मंगलवार को कुल 955 पॉजिटिव मिले। इलाज के बाद ठीक होने वाले 597 मरीजों की घर वापसी हुई। इसके अलावा 10 लोगों की जान गई है।  

पूर्व विदर्भ में मरीजों की संख्या में इजाफा 

पश्चिम विदर्भ के साथ धीरे-धीरे पूर्व विदर्भ में भी कोरोना ने फिर से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। मृतकों की संख्या भी बढ़ रही है।

यवतमाल जिले में एक ही दिन में 511 मरीज पाए गए जो कि जिले के लिए रिकार्ड है। इससे पूर्व कभी भी एक दिन में इतने मरीज यहां नहीं मिले।

मंगलवार को अमरावती में 12 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया।

वर्धा में 3, यवतमाल में 2,  गड़चिरोली में 2 और गोंदिया में 1 व्यक्ति की कोरोना ने जान ले ली।  

अमरावती जिले में मंगलवार को कोरोना से 12 लोगों की मृत्यु के साथ 636 नए मरीज पाए गए हैं। वर्धा में 3 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। 160 नए मरीज भी पाए गए। यवतमाल में 2 मरीजों की मृत्यु होने के साथ 511 नए मरीज पाए गए हैं। मरीजों की इतनी बड़ी तादाद को देखते हुए यवतमाल शहर तथा आसपास के क्षेत्रों में कर्फ्यू लगने की प्रबल आशंका जतायी जा रही है। जिले के पुसद तहसील मुख्यालय के साथ आसपास के 7 गांवों में 8 मार्च तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। यहां सुबह 7 से 12 बजे तक ही दुकानें खुली रखने की अनुमति प्रशासन ने दी है। इस बीच जीवनावश्यक वस्तु की दुकानों के अलावा सारे व्यापारिक प्रतिष्ठान, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग क्लासेस आदि बंद रखने के सख्त आदेश जारी किए गए हैं। चंद्रपुर में भी मंगलवार को 64 लोगो संक्रमित पाए गए हैं। वहीं गड़चिरोली मेें 2 मरीजों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। साथ ही 10 नए मरीज भी मिले हैं। गोंदिया में 1 व्यक्ति की मृत्यु के साथ 13 नए मरीज मिले हैं। भंडारा जिले में भी 46 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  

टीका लगवाने 4 घंटे परेशान हुए बुजुर्ग 

वर्धा के जिला सरकारी अस्पताल में कोविड टीकाकरण के पंजीयन की साइट की लिंक फेल होने के कारण सुबह से टीका लगवाने आए वरिष्ठ नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह साढ़े दस बजे अस्पताल पहुंचे नागरिकों को दोपहर एक बजे के दरम्यान टीका लगाया जा सका। इस दौरान कोरोना के नियमों की धज्जियां भी उड़तीं दिखाई दीं। नियोजन के अभाव में टीकाकरण के बाद होनेवाले पंजीयन के लिए टेबल पर कोई कर्मचारी उपस्थित न होने के कारण टीका लगवाने आए बुजुर्गों को लंबा इंतजार करना पड़ा।

अकोला में 2 की मौत, 407 नए पॉजिटिव

अकोला जिले में मंगलवार को कोरोना के 407 नए केस पाए जाने से कुल संख्या 17,015 हो गई है। दो संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत होने से मृतक बढ़कर 372 हो गए हैं। 312 लोग डिस्चार्ज होने से ठीक होने वाले बढ़कर 12,886 हो गए हैं। 3,757 एक्टिव मरीज अस्पतालों तथा होम क्वारेंटाइन में इलाज करवा रहे हैं। 

वाशिम जिले में मंगलवार को 1 मरीज की मौत हो गई तथा 166 नए संक्रमित पाए जाने से अब कुल मरीज 8,975 तथा मृतकों की संख्या 161 हो गई है। 234 लोगों के ठीक होने से अब स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या 7,264 हो गई है। 1,389 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है।

बुलडाणा जिले में मंगलवार को 427 नए पॉजिटिव मरीज पाए जाने से कुल मरीज 19,213 हो गए हैं। मृतकों की संख्या 194 पर स्थिर है। 354 मरीज ठीक होने से स्वस्थ होने वालों की संख्या 16,418 हो गई हैं। 2,601 सक्रिय मरीजों का इलाज जारी है। 
 


 

Tags:    

Similar News