नागपुर सहित विदर्भ में घटा संक्रमण, जानिए - ताजा आंकड़े

Corona नागपुर सहित विदर्भ में घटा संक्रमण, जानिए - ताजा आंकड़े

Tejinder Singh
Update: 2021-08-10 17:10 GMT
नागपुर सहित विदर्भ में घटा संक्रमण, जानिए - ताजा आंकड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। ताजा कोरोना अपडेट के तहत जिले में पांच नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 492938 हो गई। वहीं 2 स्वस्थ्य हुए, अब कुल स्वस्थ्य होने वालों की संख्या 482677 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान किसी की मौत नहीं हुई। 144 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।

विदर्भ में घटे मरीज

अमरावती में 10 मरीज  स्वस्थ्य हुए, तो 10 नए मरीज मिले हैं। वहीं वर्धा में एक भी संक्रमित नहीं मिला, जब्कि 4 स्वस्थ्य हुए। यवतमाल में  1 कोरोना संक्रमित मिला  है, 3 मरीज ठीक हुए हैं।  चंद्रपुर में 8 कोरोना के मरीज स्वस्थ्य हुए हैं, 5 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। गड़चिरोली जिले में 5 नए कोरोना संक्रमित पाए गए और 5 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।  गोंदिया में कोई नया संक्रमित नहीं पाया गया। भंडारा जिले में एक भी नया पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। वहीं सोमवार पॉजिटिव पाया गया एक मरीज ठीक होकर घर लौटा है।  

Tags:    

Similar News