Corona : विदर्भ में बढ़ रही मृतकों की संख्या, जानिए - नागपुर और दूसरे जिलों का ताजा हाल

Corona : विदर्भ में बढ़ रही मृतकों की संख्या, जानिए - नागपुर और दूसरे जिलों का ताजा हाल

Tejinder Singh
Update: 2021-02-22 15:23 GMT
Corona : विदर्भ में बढ़ रही मृतकों की संख्या, जानिए - नागपुर और दूसरे जिलों का ताजा हाल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में जांच की संख्या बढ़ाते ही मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। पिछले दो दिनों से मृतकों की संख्या भी अधिक है। रविवार को 8 लोगों की मौत हुई इसी तरह सोमवार को भी 8 लाेगों की मौत हुई। रोजाना शहर और ग्रामीण में 2-2 मृतक रहते हैं, लेकिन सोमवार को शहर में 4 लोगों की मौत हुई। पिछले 24 घंटे में 5938 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 710 नए संक्रमित मिले। साथ ही 437 मरीज डिस्चार्ज किए गए। सोमवार को 437 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इनमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 1,33,298 पहुंच गई है। रिकवरी दर 92.67% है। वर्तमान में 6262 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 1093 ग्रामीण, 5169 शहर के हैं। इनमें से 4453 होम आइसोलेट हैं। 1809 कोविड केयर सेंटर, निजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।

कोरोना की बढ़ती रफ्तार को रोकने जिला प्रशासन ने कसी कमर

कोरोना की बढ़ती रफ्तार को रोकने जिला प्रशासन ने सोमवार रात 8 बजे से 1 मार्च की सुबह 6 बजे तक 7 दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया है। इस बीच जीवनावश्यक वस्तुएं नागरिकों को मिलती रहेंगी। केवल साप्ताहिक बाजार लगाने पर पाबंदी लगायी गई है। प्रतिबंधित परिसरों को छोड़ अन्य बस्तियों में सब्जी विक्रेताओं की आवाजाही जारी रहेगी। अमरावती जिले में अमरावती शहर और शहर से सटे राजगांव, रेवसा, वलगांव, सिटीलैंड, बिजीलैंड के अलावा अचलपुर, भातकुली, गुरुकुंज मोझरी में लॉकडाउन लगाया गया है। एक सप्ताह के लॉकडाउन के दौरान संबंधित क्षेत्रों मेंअत्यावश्यक सेवाओं के अलावा सभी प्रकार के प्रतिष्ठान एवं सामाजिक, राजनीतिक आयोजन तथा धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। उपरोक्त क्षेत्र के अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों और संभाग के अन्य चार जिलों में संभागीय आयुक्त पीयूष सिंह द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश जारी रहेंगे और जिसके अनुसार सुबह 9 से शाम शाम 5 बजे तक ही बाजार शुरू रहेंगे। 

बाजारों में भीड़

प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया लेकिन लॉकडाउन की खबर सुनते ही दुकानों, बाजारों में खरीददारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चौतरफा सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती नजर आयीं। अमरावती के साथ ही वर्धा में सुबह 8 बजे कफ्र्यू हटते ही बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी। यवतमाल में भी कमोबेश यही स्थिति दिखाई दी। 

कहां कितने मरीज 

सोमवार को अमरावती में दो लोगों की मृत्यु हो गई तथा 673 नए मरीज पाए गए। यवतमाल में 1 की मृत्यु के साथ 210 नए मरीज मिले। वर्धा में 3 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए जान गंवाई तथा 45 लोग पॉजिटिव पाए गए। चंद्रपुर में भी 1 व्यक्ति की मृत्यु के साथ 14 लोग संक्रमित पाए गए हैं। गड़चिरोली में 9, गोंदिया में 14 तथा भंडारा में 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
 

Tags:    

Similar News