कोरोना : महाराष्ट्र में एक लाख के पार, औरंगाबाद में 94, अकोला में 59, अमरावती में 7, यवतमाल में 5, वर्धा और गड़चिरोली में 1-1 पॉजिटिव

कोरोना : महाराष्ट्र में एक लाख के पार, औरंगाबाद में 94, अकोला में 59, अमरावती में 7, यवतमाल में 5, वर्धा और गड़चिरोली में 1-1 पॉजिटिव

Tejinder Singh
Update: 2020-06-12 16:11 GMT
कोरोना : महाराष्ट्र में एक लाख के पार, औरंगाबाद में 94, अकोला में 59, अमरावती में 7, यवतमाल में 5, वर्धा और गड़चिरोली में 1-1 पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख पार पहुंच गई है। राज्य में कोरोना वायरस से 1 लाख 1 हजार 141 मरीज संक्रिमत हो गए हैं। शुक्रवार को कोरोना के 3493 नए मरीज मिले। जबकि 127 मरीजों की मौत हो गई। वहीं 1718 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि राज्य में 49 हजार 616 कोरोना के एक्टिव केस हैं। 47 हजार 796 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 3717 मरीजों की मौत हुई है जबकि 12 मरीजों की मृत्यु अन्य कारणों से हुई है। राज्य भर में कोरोना के मरीजों का ठीक होने का प्रमाण 47.3 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 3.7 प्रतिशत है। टोपे ने बताया कि शुक्रवार को मुंबई में 90, ठाणे में 11, कल्याण डोंबिवली में 3, वसई-विरार में 1, मीरा भाईंदर में 1, नाशिक में 2, धुलिया में 1, पुणे में 12, सांगली में 3, औरंगाबाद में 2 और अमरावती में 1 मरीज की मौत हुई है। टोपे ने बताया कि नागपुर में 969 मरीजों में से 421 एक्टिव केस हैं। औरंगाबाद में 2457 मरीजों में से 972 एक्टिव केस और अकोला में 979 मरीजों में से 433 एक्टिव केस है।

औरंगाबाद में मिले 94 संक्रमित

औरंगाबाद जिले में शुक्रवार को कुल 94 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके चलते अब तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 2524 हो गई है। कुल 1363 लोगों ने इसपर जीत पा ली है और सक्रिय 1033 मरीजों का इलाज जारी है। कोरोना के विषाणुओं ने 128 लोगों की जान ली है।

अकोला में 59 नए पॉजिटिव, एक की मौत

अकोला जिले में 59 नए मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कुल पाजिटिव मरीजों की संख्या 973 हो गई है। इस दौरान गुरुवार को बालापुर के 78 वर्षीय पुरुष मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 44 हो गया है। इसमें एक मरीज ने आत्महत्या की थी, जो कि कोरोना से पीड़ित था। गुरुवार रात को बालापुर के एक 78 वर्षीय पुरुष मरीज की मौत हुई। 7 जून को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जिले में कुल 44 मौतें हुई हैं।

अमरावती में मिले सात और पॉजिटिव

उधर अमरावती जिले में शुक्रवार की शाम पांच बजे तक आठ नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने से अब यहां संक्रमितों की संख्या 312 हो चुकी है। इसी के साथ बडनेरा व अकोली नए कोरोना हॉटस्पॉट के रूप में उभरकर सामने आए हैं। अब तक अमरावती में पाए गए संक्रमण के कुल 312 में से 17 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं 235 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटे हैं। इसके अलावा 60 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिनमें 56 मरीजों का अमरावती के जिला कोविड अस्पताल तथा 4 मरीजों का नागपुर के जीएमसी में उपचार चल रहा है। 

यवतमाल में 5 नए मरीज 

शुक्रवार को यवतमाल जिले में कोरोना के 5 नए मरीज पाए गए। इसी के साथ यवतमाल में कुल संक्रमितों की संख्या 167 हो गई है। इनमें से 24 आईसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं जबकि 141 मरीज उपचार के बाद ठीक होकर घर गए हैं। दो की कोरोना से मौत हो चुकी है। 

वर्धा और गड़चिरोली में एक-एक पॉजिटिव

विदर्भ के वर्धा जिले में गुडग़ांव से आए 65 वर्षीय वृद्ध शुक्रवार को कोरोना से संक्रमित पाया गया। दूसरी ओर दिल्ली से गड़चिरोली जिले की धानोरा तहसील में पहुंची एक 19 वर्षीय युवती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। 

 

 

Tags:    

Similar News