Corona : नागपुर जिले के बाहर से आने वाले संक्रमितों की मौत का आंकड़ा बढ़ा, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

Corona : नागपुर जिले के बाहर से आने वाले संक्रमितों की मौत का आंकड़ा बढ़ा, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

Tejinder Singh
Update: 2020-11-20 16:41 GMT
Corona : नागपुर जिले के बाहर से आने वाले संक्रमितों की मौत का आंकड़ा बढ़ा, जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में एक बार फिर संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। त्योहारों पर भीड़ और नियमों के पालन में लापरवाही के असर नजर आने लगा है। शुक्रवार को जिले में कुल 20 मौतें दर्ज की गईं। पिछले कुछ दिनों से मौत का आंकड़ा 5 से 10 के बीच चल रहा था, जो कि बुधवार को अचानक दोगुना हो गया। पिछले 24 घंटे में जिले के बाहर से आने वाले 11 संक्रमितों की मौत हुई है। इसके साथ ही 344 नए मरीज मिले हैं। जिले में शुक्रवार को 6997 सैंपलों की जांच की गई। दिन पर दिन दैनिक जांच किए जाने वाले नमूनों में भी बढ़ाेतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में जिले में 344 नए मरीज मिले। इन मरीजों में 56 ग्रामीण, 277 शहर और 11 जिले के बाहर के हैं। संक्रमितों की जांच में 30 नए संक्रमित एम्स की जांच में सामने आए। इसी तरह 86 मेडिकल, 38 मेयो, 15 माफसू, 21 नीरी, 12 नागपुर युनिवर्सिटी 94 निजी लैब और 48 संक्रमित अलग-अलग केंद्रों पर हो रही एंटीजन जांच में सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 108000 हो चुकी है। इसी के साथ ही 20 लोगों मृत्यु दर्ज हुई। जिसमें 4 ग्रामीण, 5 शहर और 11 जिले के बाहर के हैं। शुक्रवार को 203 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इसके साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 100801 पर पहुंच गई है। साथ ही रिकवरी दर 92.33 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

भंडारा में 1 मृत   

भंडारा जिले में शुक्रवार को कोरोना से जूझते हुए एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। साथ ही 61 पॉजिटिव मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 9864 पर पहुंच गई। इनमें से 8879 लोग स्वस्थ भी हुए। जबकि 238 लोग दम तोड़ चुके हैं। 

चंद्रपुर में 1 ने तोड़ा दम 

चंद्रपुर में बीते 24 घंटों में जिले में एक व्यक्ति ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। साथ ही 156 नए मरीज भी मिले हैं। अब तक 18,329 लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं जिनमें से 15979 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। मृतकों का आंकड़ा 278 पर पहुंच गया है।  

गड़चिरोली में 77 संक्रमण की चपेट में 

गड़चिरोली जिले में शुक्रवार को नए 77 मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 7203 पर पहुंच गई है। इनमें से 6619 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। 75 लोगों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया।  

वर्धा में मिले 77 मरीज 

वर्धा शुक्रवार को जिले में 77 लोग संक्रमित पाए गए। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 7251 पर पहुंच गई है। इनमें से 6612 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।  229 लोगों की मृत्यु भी हुई है। 

यवतमाल में 3 मृत, 40 नए मरीज 

यवतमाल जिले में 3 लोग कोरोना से जीवन की जंग हार गए। 40 नए मरीज भी पाए गए। अब तक 10961 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 10276 लोग स्वस्थ हुए हैं। जबकि 362 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

अमरावती में मिले 43 नए मरीज 

अमरावती जिले में शुक्रवार को ४३ नए मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 17113 पर पहुंच गई। इनमें से 16356 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। 372 लोग संक्रमण से जूझते हुए जान गंवा चुके हैं। 

गोंदिया में 3 ने हारी कोरोना से जंग

गोंदिया जिले में लगातार चौथे दिन कोरोना मरीजों का ग्राफ बढ़ता दिखाई दिया। शुक्रवार को जहां 3 लोग कोरोना से जीवन की जंग हार गए वहीं 124 संक्रमित भी मिले। जिले में अब तक 11267 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 10383 मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं। 

अकोला जिले में 42 नए संक्रमित

अकोला जिले में शिक्षकों समेत कुल 1,257 की स्वैब टेस्टिंग की, जिसमें 1,225 की रिपोर्ट निगेटिव तथा 32 रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दूसरी ओर रैपिड टेस्ट में 10 संक्रमित पाए जाने से एक दिन में 42 संक्रमितों की वृध्दि के साथ अब तक 8,929 कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं। 14 मरीज ठीक होने से उन्हें घर वापस भेजा गया, अब डिस्चार्ज किए गए लोगों की संख्या 8,202 तक पहुंच चुकी है। 430 एक्टिव मरीज इलाज करवा रहे हैं। शुक्रवार को किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। 

बुलढाणा जिले में शुक्रवार को 63 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई तथा 36 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जिससे कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10,698 तथा मृतकों का संख्या 133 पर पहुंच गई है। 40 मरीजों को डिस्चार्ज दिए जाने से स्वस्थ हो चुके लोगों की कुल संख्या 10,144 हो गई है। 416 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। 

वाशिम जिले में शुक्रवार को 9 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जिससे मरीजों की संख्या 5,654 हो गई है। 7 मरीजों के स्वस्थ हो जाने से ठीक होकर घर लौट चुके कुल मरीजों की संख्या 5,213 हो गई है। लगातार 20 दिनों से मृतकों का आंकड़ा 137 पर ही स्थिर है। 442 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। 

 

 

Tags:    

Similar News