दटके ने कहा - देवेंद्र फडणवीस जीत के असली नायक

नागपुर दटके ने कहा - देवेंद्र फडणवीस जीत के असली नायक

Tejinder Singh
Update: 2022-06-21 10:37 GMT
दटके ने कहा - देवेंद्र फडणवीस जीत के असली नायक

डिजिटल डेस्क, नागपुर. विधान परिषद चुनाव में एक बार फिर बड़ा उलटफेर हुआ है। 10 दिन में दोबारा चमत्कार दिखाते हुए भाजपा ने विधान परिषद की 5 सीटें अपनी झोली में डाल ली है। महाविकास आघाड़ी को तगड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के चंद्रकांत हांडोरे को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। भाजपा की इस अप्रत्याशित जीत से पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में दोगुना जोश है। विधायक व शहर भाजपा अध्यक्ष प्रवीण दटके ने कहा कि बेईमानी से बनाई गई सरकार को मात्र 10 दिन में दो बार पराजय का सामना करना पड़ा है। विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस की कुशल राजनीति से भाजपा के पांचों उम्मीदवारों ने विधान परिषद में जबरदस्त जीत हासिल की है।

कोशिश नाकाम

दटके ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों ने अनेक बार अड़चनें पैदा करने की कोशिश की, परंतु चुनाव आयोग ने कुशलता से मोर्चा संभालते हुए कांग्रेसियों की कोशिश को नाकाम किया और भाजपा के पांचों उम्मीदवारों को विजयी घोषित किया। दटके ने देवेंद्र फडणवीस को जीत का नायक की उपाधि दी है। प्रदेश महामंत्री व विधायक चंद्रशेखर बावनकुले ने पार्टी के पांचों उम्मीदवारों का अभिनंदन करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विरोधी पक्षनेता देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व की जीत बताया। प्रदेश प्रवक्ता चंदन गोस्वामी ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के सुक्ष्म नियोजन ने महाविकास आघाड़ी सरकार को अपनी जगह दिखा दी है।
 

Tags:    

Similar News