नदी में मिले दो सगे साढूभाई के शव - पुलिस जांच में जुटी, खाना खाने के बाद टहलने निगले थे दोनों 

नदी में मिले दो सगे साढूभाई के शव - पुलिस जांच में जुटी, खाना खाने के बाद टहलने निगले थे दोनों 

Bhaskar Hindi
Update: 2020-03-23 12:13 GMT
नदी में मिले दो सगे साढूभाई के शव - पुलिस जांच में जुटी, खाना खाने के बाद टहलने निगले थे दोनों 

डिजिटल डेस्क  मंडला। घुघरी थाना क्षेत्र ग्राम छतरपुर घुघराटोला के पास नदी में दो युवको के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों रिश्ते के  के साढूभाई है। मृतक पिछली शाम घर से खाना खाने के बाद टहलने निकले थे इसके बाद दोनो के शव मिले है। पुलिस प्रथम दुष्टया डूबने के कारण मौत होना मान रही है। घुघरी पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। 
थाना प्रभारी घुघरी कल्याणी बरकड़े ने बताया है कि दिनेश यादव पिता चैतराम यादव 30 वर्ष निवासी लाटो और राजकुमार यादव 30 वर्ष निवासी छतरपुर रिश्ते के साढूभाई है। दिनेश छतरपुर आया था। यहां खाना खाने के बाद शाम को दोनो घर से बाहर घूमने का कहकर निकले थे। लेकिन सुबह तक घर नही पहुंचे। जिसके बाद दोनो की तलाश की गई। दोनो के शव घुघरा टोला की नदी में मिले है। राजकुमार का शव पानी में मिला है। दिनेश का शव किनारे था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है। यहां शव पीएम के लिए अस्पताल लाये गये। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये है। पुलिस प्रथम दृष्टया डूबने से ही मौत मान रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारण सामने आयेगे। पुलिस जांच में जुटी है। यहां छतरपुर में इस घटना के बाद मातम पसरा है। इस घटना से ग्रामीणों में शोक है। पूरे गांव में सन्नाटा छाया हुआ है। ग्रामीण कुछ भी कहने से बच रहे है।
 

Tags:    

Similar News