6 घंटे तक वार्ड में पड़ा रहा युवक का शव- बदबू फैलने पर मरीजों के परिजनों ने मचाया हल्ला

6 घंटे तक वार्ड में पड़ा रहा युवक का शव- बदबू फैलने पर मरीजों के परिजनों ने मचाया हल्ला

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-04 08:00 GMT
6 घंटे तक वार्ड में पड़ा रहा युवक का शव- बदबू फैलने पर मरीजों के परिजनों ने मचाया हल्ला

डिजिटल डेस्क  छतरपुर । जिला अस्पताल आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। यहां मौजूद प्रबंधनों की लापरवाही के चलते आए दिन मरीजों को लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ता है। अस्पताल के वार्ड में 6 घंटे तक पड़ा रहा मृत युवक की यह तीसरी घटना है। जबकि यूपी निवासी एक अज्ञात युवक दो दिन पहले गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसका इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। इलाज के दौरान उसकी गुरुवार की सुबह मौत हो गई। मौत होने के बाद से मृतक का शव 6 घंटे तक अस्पताल के ट्रामा वार्ड में पड़ा रहा। मृत युवक के शरीर से बदबू आने पर वार्ड में भर्ती मरीजों द्वारा इसकी जानकारी नर्सों की दी गई और शोर शराबा कर इस पर गहन आपत्ति दर्ज कराई। नर्सों द्वारा अस्पताल प्रबंधक को अवगत कराया, जब कहीं प्रबंधन द्वारा शव को वार्ड से उठाकर पीएम हाउस में रखा दिया है। 

अव्यवस्थाओं का अंबार बना अस्पताल 
पूर्व से जिला अस्पताल में पदस्थ चिकित्सकों द्वारा लापवाही की जा रही है। उनके द्वारा अस्पताल की मलाई चखने के लिए राजनीति कर पद को हासिल करने में लगे रहते है। इसी कारण छतरपुर का जिला अस्पताल अव्यवस्थाओं से पिटा पड़ा है। यहां पर आने वाले मरीजों के इलाज पर चिकित्सकों के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। उनको केवल अपने घरों में इलाज कराने के लिए मरीजों को बेबस किया जाता है। अगर अस्पताल की व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जाए तो होने वाली अनियमितताएं अस्पताल में देखने को नहीं मिल सकती हैं। इसी कारण जिला अस्पताल में पदस्थ चिकित्सक आए दिन विवादों के घेरे में बने रहते हैं। 

प्रकाश में आई तीसरी घटना 
छतरपुर जिला अस्पताल में पांच जिले के मरीजों का आना-जाना बना रहता है। यहां पर कई ऐसे मरीज आते हैं, जिनके परिजन भी नहीं रहते हैं। कई मरीज सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवकों को अज्ञात के रूप में भर्ती कराया जाता है। इलाज के दौरान उनकी मौत हो जाती है। एक माह पहले जिला अस्पताल  में एक मरीज को भर्ती कराया गया था। उसकी मौत शाम को ही पलंग पर हो गई थी। मौत होने के 24 घंटों बाद प्रबंधन द्वारा उसकी सुध ली गई। इसके बाद 15 दिन पहले जिला अस्पताल कैंसर शिविर का आयोजन किया गया था। उसी दौरान सुबह के वक्त एक अज्ञात युवक की मौत हो गई थी। मौत के वाद मृतक अज्ञात का शव वार्ड के ट्रॉमा वार्ड में 8 घंटे तक पड़ा रहा है। इसी प्रकार गुरुवार को तीसरी घटना देखने को मिली है। जिसकी मौत छह घंटे पहले हो गई थी और उसकी मौत प्रबंधन को छह घंटे बाद लगी है। 

इनका कहना है 
अस्पताल में एक अज्ञात मरीज की मौत की जानकारी मिली थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मरीज गंभीर होने के कारण उसकी मौत हो गई थी, लेकिन स्टाफ द्वारा कुछ घंटों के बाद जैसे ही देखा तो अज्ञात मृत युवक के शव को पीएम हाउस में रखवा दिया गया है। वार्ड में स्टाफ की लापरवाही की जांच कराई जाएंगी। जांच में जो भी आएंगा उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 
(डॉ. एसके चौरसिया, सिविल सर्जन, छतरपुर)

 

Similar News