उपमुख्यमंत्री ने कहा - सिंचाई, विकास, शिक्षा पर रहेगा जोर

संकल्प सभा उपमुख्यमंत्री ने कहा - सिंचाई, विकास, शिक्षा पर रहेगा जोर

Tejinder Singh
Update: 2022-05-23 09:26 GMT
उपमुख्यमंत्री ने कहा - सिंचाई, विकास, शिक्षा पर रहेगा जोर

डिजिटल डेक्स, जलगांव जामोद। पार्टी एवं संगठन की मांग के अनुसार जलगांव १४० गांव योजना जलापूर्ति वारी हनुमान बांध की दाहिनी नहर की ऊंचाई बढ़ाने के लिए नियम एवं कानून की परिधि में रहकर आगे बढ़ना पड़ता है। लोगों की मांग को आश्वासन देकर लोगों को अच्छा लगे, इसलिए कुछ भी कहना ठीक नहीं, ऐसा मेरा तरीका नहीं है। जो हो सकता हो, वही काम मैं करता हूं। निश्चित रूप से कर सकेंगे, वही मैं बताता हूं। सम्बन्धित विभाग के मंत्री जयंत पाटिल के साथ चर्चा कर दिया शब्द पूरा होगा, उसी तरह सिंचाई विकास शिक्षा पर अधिक जोर देंगे, ऐसा आश्वासन उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने जलगांव जामोद के श्रीपाद कृष्ण कोल्हटकर मैदान में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संकल्प सभा में बताया।

इन्होंने भी मंतव्य व्यक्त किया 

उपमुख्यमंत्री को जलगांव जामोद चुनाव क्षेत्र की विविध समस्याएं बताकर पार्टी संगठन मजबूत करने के बाद उन्होंने जलगांव आने के बारे में कहा था, उसे उन्होंने पूरा किया, ऐसा प्रसेनजित पाटिल ने बताया। राजेंद्र शिंगणे ने पूरे जिले के विकास काम का जायजा लेकर विकास शिक्षक आरेाग्य के बारे में जानकारी दी। एकनाथ खडसे ने कहा कि, जलगांव प्रकल्प वान बांध ईस्लाम पुर बांध एवं अन्य कार्यों का भूमिपूजन मैंने किया, यह सब अजित साहब के कारण हो सका, उस समय मैं विरोधी दल नेता था। अमोल मटकरी ने भी अपना मन्तव्य व्यक्त किया। मंच पर प्रमुख उपस्थितों में मंत्री राजेंद शिंगणे, पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से, विधायक अमोल मिटकरी, जिलाध्यक्ष नाज़ेर काजी, रेखा खेडकर, महिला जिला अध्यक्ष अनुजा सावले, पूर्व मंत्री गुलाबराव गांवडे,  विधायक भुईकर समेत पार्टी के वरिष्ठ अधिकारी मंच पर उपस्थित रहे।

बनेगा श्रीपाद कृष्ण कोल्हटकर स्मारक

जिस जगह सभा होती है, उस मैदान का नाम श्रीपाद कृष्ण कोल्हटकर है। इस जगह कई बार पार्टी एवं संगठन के सामाजिक एवं राजकीय क्षेत्र के नेताओं के कार्यक्रम हो चुके, लेकिन किसी ने भी कोल्हटकर स्मारक बनाने की मांग नहीं की, लेकिन राष्ट्रवादी प्रदेश महासचिव प्रसेनजित पाटिल ने अजित पवार के पास श्रीपाद कृष्ण कोल्हटकर स्मारक निर्माण करने की मांग की। कोल्हटकर विनोदी लेखक, साहित्कार, कवि थे। उस काल में वे उपन्यासकार भी रहे। १५ से १६ वर्ष वे जलगांव नगरी में रहे, इसका नई पीढ़ी को भी पता चलना चाहिए। प्रसेनजित पाटिल एवं सहयोगी सभी ने आगे बढ़कर स्मारक को किस तरह से बनाना है, इस बारे में चर्चा करें, मेरे पास आएं, मैं स्वयं ध्यान देकर उसमें से रास्ता निकालकर स्मारक निर्माण करेंगे। नई पीढ़ी को आदर्श बताने के लिए यह काम जरूरी है, अच्छी भावना से महाविकास आघाड़ी की सरकार काम कर रही है, ऐसा आश्वासन सभा में जलगांववासियों को उपमुख्यमंत्री पवार ने दिया। रूके हुए विकास काम पूरे करेंगे, कौशल्य विकास योजना से युवक, युवतियों को अच्छे प्रकार के कोर्स उपलब्ध करवाने के लिए ५०० करोड़ का प्रावधान किया है। सम्बन्धित मंत्री को सूचना देकर परिशिक्षा देने का काम राज्य शासन कर रहा है। किसान प्याज नाबार्ड खरेदी को लेकर केंद्र सरकार से इजाजत मांगी है, किसानों को बिना ब्याज तीन लाख रूपए ऐसे विविध विषयों के संदर्भ में उपमुख्यमंत्री ने बोलते समय जानकारी दी। चुनाव क्षेत्र में पार्टी का विस्तार करने के लिए नेता एवं कार्यकर्ता को आदेश देकर आगामी नगर पंचायत, जिला परिषद, पंचायत समिति चुनाव के लिए काम को लगें, ऐसा अजित पवार ने कहा। प्रदेश महासचिव प्रसेनजित पाटिल की कन्या कु अपूर्वा पाटिल को सावित्रीबाई फुले विद्यापीठ पुणे द्वारा राज्यशास्त्र विषय में गोल्ड मेडल मिलने पर सभा मंच पर अजित पवार ने अपूर्वा का शाल, श्रीफल देकर सराहना की। 

 

Tags:    

Similar News