मध्यप्रदेश से ला रहे 38 मवेशियों को देवलापार पुलिस ने छुड़ाया

पथराव मध्यप्रदेश से ला रहे 38 मवेशियों को देवलापार पुलिस ने छुड़ाया

Tejinder Singh
Update: 2022-01-16 13:28 GMT
मध्यप्रदेश से ला रहे 38 मवेशियों को देवलापार पुलिस ने छुड़ाया

डिजिटल डेस्क, देवलापार। मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र की सीमा खवासा बॉर्डर से कंटेनर में अवैध रूप से मवेशी लेकर आने की  गुप्त सूचना देवलापार पुलिस को मिली। काफी जद्दोजहद के बाद मामले में लिप्त आरोपियों को पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने पुलिस कर्मियों से हाथापाई कर भागने का प्रयास किया। भागते समय पत्थरों से हमला भी किया। आखिरकार पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवलापार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की 15 जनवरी को खवासा बॉर्डर से मवेशी लेकर आने की गुप्त सूचना मिली। इसके आधार पर नीमटोला फाटा के समीप नाकाबंदी लगाई गई। जांच के दौरान कंटेनर क्रमांक एमएच- 40, बीजी- 9578 को मौजूद पुलिस दल ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन कंटेनर चालक मुस्ताक फिरोज अली खान(24) निवासी पुराना भोइपुरा, कामठी  बैरिकेड्स तोड़ते हुए वहां से भाग निकला। पुलिस बल ने सरकारी वाहन से  पीछा कर देवलापार पुलिस स्टेशन के सामने उसे धर दबोचा।  कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने पुलिस के साथ हाथापाई कर भागने का प्रयास किया। एक आरोपी सलमान शहीद खान(27) निवासी सालई तहसील बरघाट, जिला सिवनी मध्यप्रदेश भागने में सफल भी रहा। इसने पुलिस के जवानों को धक्का देकर गांव के अंदर जाने वाले डोंगरताल रोड से भागने का प्रयास किया। जब पुलिस के जवानों ने पीछा कर इसे पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ने पुलिस के जवानों पर रास्ते पर पड़े पत्थरों से हमला किया, लेकिन पुलिस के जवानों ने इसे पकड़ लिया। आरोपियों पर प्राणी क्रूरता अधिनियम एवं शासकीय काम में दखल और साथ ही अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।पुलिस ने कंटेनर से 31 गाय और 7 बैल, जिनकी कीमत 3,80,000 और वाहन की कीमत सहित 13,82,000 की जब्ती बताई है। सभी मवेशियों को देवलापार के गौरक्षण केंद्र में देखभाल हेतु रखा गया है। कार्रवाई को सहायक पुलिस निरीक्षक प्रवीण बोरकुटे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक केशव पुंजरवाड, राकेश नलगुलवार, सचिन डायलकर, शिवचरण नागपुरे आदि ने अंजाम दिया। आगे की कार्रवाई देवलापार पुलिस कर रही है।

Tags:    

Similar News