रिलिव नहीं करने पर सीजीएसटी कर्मचारियों में असंतोष, चुनाव में ड्यूटी लगाने के बाद भी विभाग ने नहीं छोड़ा

रिलिव नहीं करने पर सीजीएसटी कर्मचारियों में असंतोष, चुनाव में ड्यूटी लगाने के बाद भी विभाग ने नहीं छोड़ा

Tejinder Singh
Update: 2019-10-16 17:26 GMT
रिलिव नहीं करने पर सीजीएसटी कर्मचारियों में असंतोष, चुनाव में ड्यूटी लगाने के बाद भी विभाग ने नहीं छोड़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विधानसभा चुनाव में चंद दिन शेष बचे हैं, ऐसे में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के कुछ कर्मचारियों को रिलीव नहीं किया गया है इस वजह से उनमें भारी असंतोष है। वहीं दूसरी ओर 30 से अधिक अतिरिक्त ड्यूटी होने पर कर्मचारियों को मूल वेतन दिया जाता है, यदि समय कम रहेगा तो ऐसा नहीं हो पाएगा और कर्मचारियों को उसका लाभ नहीं मिल पाएगा।

जानकारी के अनुसार सीजीएसटी के कई सारे कर्मचारियों की ड्यूटी विधानसभा चुनाव में लगाई गई है। इसमें कई कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी के लिए रिलीव कर दिया गया है जबकि कुछ कर्मचारियों को अभी तक रिलिव नहीं किया गया है। यदि तय समय पर कर्मचारियों को रिलिव कर दिया जाता है, तो उनको ड्यूटी से संबंधित जानकारी और उस दौरान उपस्थिति की रिपोर्ट देने के बाद उसका भुगतान किया जाता है, लेकिन रिलीव नहीं होने के कारण कर्मचारियों को उसका लाभ नहीं मिल जाएगा। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर प्रधान आयुक्त प्रमोद कुमार अग्रवाल और आयुक्त संजय राठी के अधिकार क्षेत्र में कर्मचारियों को रिलीव करना है।

अब कुछ ही दिन विधानसभा चुनाव में शेष बचे हैं इसके बाद भी कर्मचारी रिलीव होने का इंतजार कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में ऑडिट से लेकर अकाउंट, फ्लाइंग स्कॉट, वीडियो सर्विलांस सहित अन्य कई सारे विभागों में कर्मचारियों को तैनात किया जाता है।

Tags:    

Similar News