डॉक्टर पर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का आरोप

 तुमसर डॉक्टर पर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का आरोप

Tejinder Singh
Update: 2022-08-18 13:36 GMT
डॉक्टर पर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का आरोप

डिजिटल डेस्क, तुमसर। शहर के एक्यूपंक्चर सायटिका थेरपी के जरिए कमर दर्द का इलाज करते समय डॉक्टर ने 14 वर्षीय नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की। घटना 13 अगस्त की होकर पुलिस ने 15 अगस्त को मामला दर्ज कर आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर का नाम तुमसर निवासी डा. विजय डहारे है। घटना के दिन 14 वर्षीय नाबालिग यह कमर दर्द का इलाज कराने के लिए पहुंची थी। डॉक्टर ने उसे गलत इरादे से स्पर्श किया। इसकी जानकारी पीडि़ता ने परिजनों को दी। जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर विजय डहारे के खिलाफ धारा 354 अ / 2 बाललैंगिक प्रतिबंधक कानून 2012 की धारा 8 व 10 के तहत छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक नितिन चिंचोलकर कर रहे हैं। 

Tags:    

Similar News