अश्लील वीडियो बना मरीज के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार

अश्लील वीडियो बना मरीज के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-15 06:52 GMT
अश्लील वीडियो बना मरीज के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मरीज से बलात्कार और फिर उसे ब्लैकमेल करने वाले 58 वर्षीय डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 27 वर्षीय पीड़िता के मुताबिक वंशराज द्विवेदी नाम के आरोपी डॉक्टर ने इलाज के दौरान उसे बेहोशी का इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिए। फिर इसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार करता रहा। शादी के बाद भी आरोपी ने महिला को इसी तरह धमकाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने की कोशिश की और इनकार करने पर अश्लील क्लिप उसके पति को भेज दिया।

मेघवाडी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत में पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह आरोपी डॉक्टर के संपर्क में साल 2015 में आई थी। वह इलाज के लिए डॉक्टर के पास गई थी इसी दौरान आरोपी ने उसे एक इंजेक्शन दिया जिसके बाद वह बेहोश हो गई। होश में आने के बाद में वह अपने घर वापस लौटी तो आरोपी डॉक्टर ने उसे एक वीडियो क्लिप भेजी जिसमें वह महिला के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। द्विवेदी ने धमकी दी कि अगर उसने इसका जिक्र किसी से किया तो वीडियो वायरल कर देगा। 

इसके बाद आरोपी ने धमकाकर महिला से कई बार दुष्कर्म किया। कुछ महीने पहले महिला की शादी हो गई। इसके बाद उसने आरोपी से सारे संबंध तोड़ लिए। लेकिन आरोपी ने फिर से उसके बारे में जानकारी इकठ्ठा की और संपर्क कर उसे शारीरिक संबंध जारी रखने के लिए धमकाने लगा। महिला ने इनकार कर दिया तो आरोपी ने अश्लील वीडियो महिला के पति को भेज दिया। इसके बाद महिला ने अपने पति को मामले की जानकारी दी और फिर दोनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। कोर्ट में पेशी के बाद द्विवेदी को 17 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है

Tags:    

Similar News