छतरपुर: हाईकोर्ट जबलपुर में घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय आर्बिट्रेसन (मध्यस्थता) केन्द्र हुआ स्थापित

छतरपुर: हाईकोर्ट जबलपुर में घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय आर्बिट्रेसन (मध्यस्थता) केन्द्र हुआ स्थापित

Aditya Upadhyaya
Update: 2020-11-20 09:48 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, छतरपुर। छतरपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरूण कुमार शर्मा द्वारा जानकारी प्रदान की गयी है कि म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के मार्गदर्शन में माननीय उच्च न्यायालय परिसर जबलपुर में घरेलू अंतर्राष्ट्रीय आर्बिट्रेसन (मध्यस्थता) केन्द्र का उद्घाटन 4 जुलाई 2020 को किया जाकर मध्यस्थता केन्द्र प्रांरभ किया गया है, जो कि 6 सितम्बर 2019 को अधिसूचित नियमों के अंतर्गत कार्यरत है। उक्त केन्द्र पर विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अकिंचन/निर्धन व्यक्तियों के लिये जिनका दावा 5 लाख रूपये से कम है, हेतु स्वेच्छिक मध्यस्थ बिना किसी मध्यस्थता शुल्क के, एक वर्ष के भीतर विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान, छह महीने की अवधि में फास्ट ट्रैक प्रक्रिया अपनाने और विवाद के निवारण की सुविधा, मामले के मूल्य के अनुसार उचित शुल्क पर अपनी पसंद से मध्यस्थ का चयन करने की सुविधा, मध्यस्थता या सुलह और मामले को प्राथमिकता देने की सुविधा, केन्द्र में पृथक-पृथक मध्यस्थता कक्ष की उपलब्धता, विशिष्ट मुददों पर विशेषज्ञ की नियुक्ति की सुविधा, मध्यस्थता केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय विवादो को रखने की सुविधा, सामान्य शुल्क पर अच्छे बुनियादी ढॉचे और कुशल जनशक्ति समर्थन की सुविधा, केन्द्र पर आगुंतक कक्ष, कम्प्यूटर, फर्नीचर, पुस्तकालय, रिकॉर्ड रूम और कैफेटेरिया की सुविधा, कुशल न्यायिक अधिकारी टाइपिस्ट, लॉ रिसचर्स, कैशियर/लेखापाल और तकनीकी जनशक्ति की सुविधा है।

Similar News