विस्फोट के बाद मुठभेड़, 1 नक्सली घायल

विस्फोट के बाद मुठभेड़, 1 नक्सली घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-18 17:49 GMT
विस्फोट के बाद मुठभेड़, 1 नक्सली घायल

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। एटापल्ली तहसील के जर्मनटोला जंगल में सोमवार सुबह नक्सलियों ने ब्लास्ट किया। विस्फोट सर्चिंग अभियान में जुटे जवानों को नुक्सान पहुंचाने के लिए किया गया था। हालांकि इस दौरान किसी जवान के घायल होने की खबर नहीं है, बल्कि विस्फोट के बाद पुलिस और नक्सलियों के बीच जमकर गोलाबारी हुई, जिसमें एक नक्सली घायल हो गया। बाकी नक्सली घने जंगल की ओर भागने में कामयाब हो गए।  

पुलिस को मिल रही सफलता

पिछले कुछ महीनों से नक्सलियों पर नकेल कसने के लिए जिला पुलिस ने एड़ी चोटी का जोर लगाया है, जिसमें उन्हें भारी सफलता मिली। 15 सिंतबर को धानोरा तहसील के भेंडीकन्हार जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें एक महिला नक्सली ढेर हुई थी। इसके पहले जुलाई में भी पुलिस ने तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया था। गोलाबारूद सहित नक्सी सामग्री बरामद की थी। लगातार सर्चिंग ऑपरेशन के चलते नक्सलियों में हड़कंप मचा है।

Similar News