भांडाफोड़ : चेन स्नेचिंग के लिए दिल्ली से मुंबई आता था गिरोह

भांडाफोड़ : चेन स्नेचिंग के लिए दिल्ली से मुंबई आता था गिरोह

Tejinder Singh
Update: 2019-12-10 16:22 GMT
भांडाफोड़ : चेन स्नेचिंग के लिए दिल्ली से मुंबई आता था गिरोह

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दिल्ली से मुंबई आकर महिलाओं के चेन स्नेचिंग करने और वारदात के बाद फिर दिल्ली वापस भाग जाने वाले एक गिरोह के चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को महानगर से सटे मीरा भायंदर इलाके में पकड़ा गया है। उत्तर प्रदेश से आकर इसी तरह की वारदातें अंजाम देने वाले तीन आरोपियों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा है। इसके अलावा बोरिवली इलाके से पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा है जो सिर्फ वारदातों को अंजाम देने तमिलनाडु से मुंबई पहुंचे थे। पकड़े गए दोनों आरोपी हिंदी या मराठी में न बात कर सकते हैं न ही ये भाषाएं उनकी समझ में आतीं हैं। 

मीरा-भायंदर इलाके में महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटने वाले दिल्ली के जिन चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनके नाम राजकुमार मालावत, आशु मालावत, सुनील राजपूत और मोनू उर्फ भरत जाठव है। चारों आरोपियों के पास से 6 सोने की चेन बरामद की गईं हैं जिनकी कीमत 4 लाख 10 हजार रुपए हैं। इसी तरह की वारदात को इलाके में अंजाम दे रहे अजित सिंह, यशपाल सिंह और धरमपाल सिंह नाम के आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी तस्वीरों के आधार पर वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकल के सहारे आरोपियों तक पुलिस पहुंची।

आरोपियों ने चेन स्नेचिंग की तीन वारदातें अंजाम देने की बात स्वीकार की है। उनके पास से सोने के गहने और वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकल बरामद कर ली गई है। एसपी डॉ शिवाजी राठौड ने बताया कि सभी आरोपी दूसरे राज्यों से इलाके में आकर लॉज में रहते और कुछ दिनों तक वारदात अंजाम देने के बाद वापस लौट जाते। उधर बोरिवली इलाके में भी पुलिस ने तमिलनाडु से चोरी के लिए मुंबई पहुंचे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों सोमवार रात गस्त लगा रहे पुलिसवालों के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों के पास से चोरी के लैपटॉप समेत कई सामान बरामद हुए हैं। आरोपी हिंदी या मराठी नहीं बोल या समझ पाते इसलिए पुलिस को उनकी जानकारी हासिल करने के लिए दुभाषिए का सहारा लेना पड़ा।   

 

Tags:    

Similar News