शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने किया दुराचार, मामला दर्ज

शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने किया दुराचार, मामला दर्ज

Anita Peddulwar
Update: 2020-03-16 07:57 GMT
शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने किया दुराचार, मामला दर्ज

 डिजिटल डेस्क, नागपुर। फेसबुक फ्रेंड ने एक युवती को शादी के सपने दिखाकर उससे शारीरिक संबंध बनाया और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर नरखेड़ पुलिस ने आरोपी राहुल विनोद पराते के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नरखेड़ क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय युवती की आरोपी राहुल पराते से 2 मई 2018 को फेसबुक के माध्यम से जान-पहचान हुई। दोनों गहरे दोस्त बन गए। पीड़िता का आरोप है कि, राहुल ने उसे शादी के सपने दिखाए और 25 मई-2018 से 6 जनवरी-2020 के बीच कई बार संबंध बनाए। आरोप यह भी है कि, आरोपी ने उसकी इच्छा के खिलाफ उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब शादी के लिए दबाव बनाया तो राहुल ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

माता-पिता भी आरोपी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, आरोपी राहुल के माता-पिता विनोद पराते और लक्ष्मी पराते ने उसे दिलासा दिया कि, वे उसकी शादी राहुल से करा देंगे। पीडिता को जब आरोपियों की सारी बातें समझ में आ गईं तब उसने नरखेड़ थाने में आरोपी राहुल पराते, उसके पिता विनोद पराते और मां लक्ष्मी पराते के खिलाफ शिकायत की। नरखेड़ थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक हरिचंद्र गावंडे ने तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News